Live Updates

Budget 2021, Income Tax LIVE in Hindi: वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, 75 साल से ऊपर के लोगों को नहीं देना पड़ेगा टैक्स

Updated:
विज्ञापन

Budget 2021 Income Tax LIVE News in Hindi, Union Budget Income Tax Relaxation : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में 2021-22 का बजट पेश कर रही हैं. बजट में पूरे देश को इनकम टैक्स में ऐलान को लेकर काफी उम्मीदें रहती हैं. हर वित्त वर्ष का बजट पेश करने से पहले इनकम टैक्स में छूट की मांग तेज हो जाती है. इस बजट से मिडिल क्लास को उम्मीद है कि सरकार इनकम टैक्स को लेकर बड़ी राहत दे सकती हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बजट में इनकम टैक्स स्लैब में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. बजट में इनकम टैक्स से जुड़े हर ऐलान के बारे में जानने के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टैक्स असेसमेंट टाइम लिमिट को घटा कर छह साल से तीन साल किया जा रहा है.

75 साल के ऊपर के लोगों को नहीं देना पड़ेगा टैक्स

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश में 75 साल पार कर चुके बुजुर्गों को अब इनकम टैक्स नहीं देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ नागरिकों पर, जो 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, उन पर बोझ को कम किया जायेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि जिन वरिष्ठ नागरिकों के पास केवल पेंशन और ब्याज आय है, मैं उनके आयकर रिटर्न दाखिल करने से छूट का प्रस्ताव करती हूं.

शेयर बाजार में तेज उछाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वार संसद में बजट पेश करते और घोषणा का ऐलान करते ही शेयर बाजार में तेज उछाल. शेयर बाजार झूम उठे Sensex 900 अंक और Nifty 252 अंक ऊपर.

इन 6 स्तंभों पर आधारित बजट 

2020-21 के बजट में 6 स्तंभों का प्रस्ताव:

1. स्वास्थ्य और कल्याण

2. भौतिक और वित्तीय पूंजी, और अवसंरचना

3. आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास

4. मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना।

5. नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास

6. न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन।

स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट बढ़ाने की मांग 

कोरोना काल में सभी लोगों के काम करने तरीकों में बदलाव आ गया है. वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है. इस कारण से कुछ तबकों की ओर से स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट बढ़ाने का आग्रह किया गया है. अभी स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट 50000 रुपये है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया जा रहा है बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola