जन्मदिन विशेष: सफल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को इस चीज से लगता है डर, जानें उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 12:41 PM

विज्ञापन

मुकेश अंबानी के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

विज्ञापन

मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के सबसे अमीर आदमी में शामिल है इसे तो पूरी दुनिया जानती है, उनके पास दौलत शोहरत की कोई कमी नहीं है. अगर कोई बच्चा आज सफल बिजनेस मैन बनना चाहता है ज्यादातर लोग उन्हें ही फॉलो करते हैं, आज एशिया के सबसे अमीर आदमी कहे जाने वाले मुकेश अंबानी का जन्मदिन है, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल मुकेश अंबानी को अपना जन्मदिन मानना पसंद नहीं है, उन्हें भी किसी चीज से डर लगता है. आप ये सोच रहे होंगे कि दुनिया के सबसे व्यक्तियों में से एक शख्स को किस चीज का डर होगा भला, उनके पास तो ताकत, शोहरत और दौलत सब कुछ है लेकिन डर तो डर होता है जिसका न तो ताकत से कोई लेना देना है न ही दौलत से. आईए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें

नर्वस

सफल उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को लोगों के सामने कुछ बात करने से डरते हैं, उन्हें लोगों के सामने अपनी बात रखने में झिझक होती है

शाकाहारी

बड़े बिजनेस मैन को आपनें किसी पार्टी या समारोह में शराब पीते जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है इतने बे बिजनेस मैन होने के बावजूद वो शराब को कभी हाथ नहीं लगाते न ही कभी मांस मछली का सेवन करते हैं

जन्म दिन मानना नहीं है पसंद

मुकेश अंबानी को अपना जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है. उन्होंने आज तक सिर्फ अपना 50वां जन्मदिन परिवार के लाख कहने के बाद मनाया है.

खाने में पसंद है साउथ इंडियन

गुजराती मुकेश अंबानी को खाने में साउथ इंडियन फूड बहुत पसंद है. मुंबई के माटुंगा स्थित मैसूर कैफे का इडली-सांभर उनका फेवरिट है और वह वहां आज भी जाते रहते हैं. वह वहां के खाने के दीवाने हैं. मुकेश की शादी नीता अंबानी से 1985 में हुई थी. वह इस समय रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि वह पहली ऐसी भारतीय महिला जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की मेंबर हैं.

पढ़ने लिखने का है बेहद शौक

मुकेश अंबानी को पढ़ने लिखने का बेहद शौक है, वो बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थे, लेकिन क्या आपको पता है कि उनका मकसद कभी पैसे कमाना नहीं रहा. पत्रिका वेबसाईट के अनुसार उनका मकसद पैसे कमाने से ज्यादा चैलेंज लेना है. मुकेश को शुरू से ही विज्ञान और टेक्नोलॉजी में काफी दिलचस्पी थी. इसके अलावा उनको हमेशा से ही चैरिटी करने का भी शौक रहा है. 2016 के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने 303 करोड़ रुपयों का दान किया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola