दुकान के चक्कर छोड़िए, घर बैठे ऐसे इन ऐप्स से खरीदें डिजिटल गोल्ड

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :16 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Digital Gold Investment

डिजिटल गोल्ड इनवेस्टमेंट (Photo: AI)

Digital Gold Investment: डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करना अब बहुत आसान हो गया है. इस आर्टिकल में जानें कि कैसे आप PhonePe और GPay जैसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म्स से शुद्ध सोना खरीदकर बड़ी बचत कर सकते हैं.

विज्ञापन

Digital Gold Investment: अक्षय तृतीया पर गहनों की दुकानों में लंबी लाइनें और सीमित डिजाइनों की समस्या आम है. ऐसे में डिजिटल गोल्ड एक स्मार्ट ऑप्शन बनकर लोगों के बीच उभर रहा है. इसमें आपको न तो दुकान जाने की थकान होती है और न ही सोने की शुद्धता या उसकी सुरक्षा (Storage) की चिंता. आप अपने स्मार्टफोन से घर बैठे शुद्ध सोना खरीद सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें इनवेस्टमेंट की शुरुआत मात्र 1 रुपये से की जा सकती है, जो इसे हर बजट के व्यक्ति के लिए सुलभ बनाता है. ऐसे में इनवेस्टमेंट के लिए कौन से ऐप्स बेहतर हैं, इसको लेकर लोगोंं के बीच काफी कंफ्यूजन हैं. तो आइए जानते हैं कौन से ऐप्स आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं. 

इनवेस्टमेंट के लिए कौन से ऐप्स हैं भरोसेमंद?

CNBCTV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो सेबी (SEBI) के नियमों और विश्वसनीय रिफाइनर्स के साथ मिलकर काम करते हैं. आइए जानते हैं मुख्य ऐप्स के बारे में:

  • Groww: यह ऐप उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो गोल्ड ETF (Exchange Traded Funds) या गोल्ड म्यूचुअल फंड में रुचि रखते हैं. इसकी बनावट बहुत सरल है, जिससे नए इन्वेस्टर भी आसानी से समझ सकते हैं. अनुभवी लोग यहां MCX पर ट्रेडिंग भी कर सकते हैं. 
  • Paytm: यदि आप MMTC-PAMP जैसे बड़े नामों से जुड़ा शुद्ध सोना खरीदना चाहते हैं, तो पेटीएम एक अच्छा जरिया है. यहां आप लाइव रेट देखकर सोना खरीद, बेच या किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं.
  • PhonePe: यह ऐप दैनिक भुगतान के साथ-साथ बचत का भी मौका देता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने डिजिटल गोल्ड को जरूरत पड़ने पर फिजिकल गोल्ड (सिक्कों या बार) में बदलवा सकते हैं. 

क्या छोटे इनवेस्टमेंट से बड़ी बचत संभव है?

जी हां, डिजिटल गोल्ड का सबसे बड़ा फायदा इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. Google Pay (GPay) जैसे ऐप्स पर आप एक टैप में सोना खरीद सकते हैं. यहां ‘प्राइस अलर्ट’ जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो आपको बताते हैं कि खरीदने या बेचने का सही समय कब है. वहीं, Bajaj Finserv आपको ‘गोल्ड SIP’ की सुविधा देता है. यानी आप हर महीने एक तय राशि सोने में इन्वेस्ट कर सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे आपकी एक बड़ी बचत तैयार हो जाती है.

सुरक्षा और शुद्धता का क्या होगा?

डिजिटल गोल्ड में आपके द्वारा खरीदा गया सोना सुरक्षित तिजोरियों (Secure Vaults) में रखा जाता है, जिसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता. Paytm, PhonePe और Bajaj Finserv जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आपका इनवेस्टमेंट पूरी तरह सुरक्षित रहता है. आपको बस अपनी सुविधा के अनुसार वजन (ग्राम में) या राशि (रुपये में) चुननी होती है और भुगतान करना होता है. 

ये भी पढ़ें: मात्र ₹1 में घर लाएं डिजिटल गोल्ड की चमक, ऐसे शुरू करें सोने का इनवेस्टमेंट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola