ePaper

Benjamin Netanyahu Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं इजरायल के प्रधानमंत्री, जानिए कमाई के सारे सोर्स

Updated at : 18 Jun 2025 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
Benjamin Netanyahu Net Worth

Benjamin Netanyahu Net Worth

Benjamin Netanyahu Net Worth: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुल संपत्ति करीब 108 करोड़ रुपये है. सैन्य अनुभव और अमेरिकी शिक्षा से लैस नेतन्याहू राजनीति के साथ शेयर बाजार में भी सक्रिय हैं. उनका नेतृत्व कौशल और आर्थिक दृष्टिकोण उन्हें वैश्विक मंच पर अलग पहचान देता है.

विज्ञापन

Benjamin Netanyahu Net Worth: इजरायल के मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में गिने जाते हैं. उनकी छवि न सिर्फ एक तेजतर्रार नेता की है, बल्कि एक कुशल रणनीतिकार और आर्थिक दृष्टि से मजबूत व्यक्ति की भी है. नेतन्याहू ने अपने सैन्य अनुभव, अमेरिकी शिक्षा और कूटनीतिक पकड़ के दम पर इजरायल को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है. उनका राजनीतिक सफर, निजी जीवन और संपत्ति का आकलन जानना दिलचस्प है.

स्पेशल फोर्स से एमआईटी तक की पढ़ाई

हाई स्कूल के बाद नेतन्याहू इजरायल लौटे और उन्होंने इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के विशेष बल ‘साइरेट मटकल’ में पांच वर्षों तक सेवा दी. इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रहे. इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मशहूर मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से आर्किटेक्चर में डिग्री ली और फिर Sloan School of Management से मास्टर्स किया. हालांकि उनका इरादा डॉक्टरेट करने का था, लेकिन 1976 में भाई योनातन नेतन्याहू के एंटेबे ऑपरेशन में शहीद हो जाने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और इजरायल लौटकर राजनीति में कदम रखा.

Benjamin Netanyahu Net Worth: कितनी है नेतन्याहू की कुल संपत्ति

फाइनेंस मंथली के अनुसार, नेतन्याहू की कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन डॉलर (करीब 108 करोड़ रुपए) है. बतौर प्रधानमंत्री उन्हें हर महीने लगभग 19,000 डॉलर (करीब 15 लाख रुपए) का वेतन मिलता है. हाल ही में इस वेतन में 15% की बढ़ोतरी भी हुई है.

शेयर बाजार में भी पकड़

राजनीति के साथ-साथ नेतन्याहू और उनके बेटे यायर नेतन्याहू के पास अमेरिकी कंपनियों के शेयर भी हैं. उनके पास वॉल्ट डिज्नी और इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स जैसी कंपनियों के शेयर मौजूद हैं. उदाहरण के तौर पर, डिज्नी के 40 शेयरों की कीमत लगभग $4,760 है, जिन पर उन्हें $46 का लाभांश भी प्राप्त हुआ है.

नेतृत्व का नया चेहरा

नेतन्याहू का सैन्य अनुभव, आर्थिक सोच और कूटनीतिक दृष्टिकोण उन्हें आधुनिक इजरायली राजनीति में एक अलग पहचान दिलाता है. उन्होंने यह दिखा दिया है कि नेतृत्व सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि का परिचायक है. सिपाही से प्रधानमंत्री बनने तक का उनका सफर हर युवा के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

Also Read: Ola का धमाका ऑफर, हटाया कमीशन, हर राइड का पैसा सीधे जेब में, बस करना होगा ये काम

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola