ePaper

Bengal Budget 2021: बंगाल में चुनाव से पहले वित्त मंत्री नहीं, खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पेश करेंगी बजट, वजह जानते हैं?

Updated at : 05 Feb 2021 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Budget 2021: बंगाल में चुनाव से पहले वित्त मंत्री नहीं, खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पेश करेंगी बजट, वजह जानते हैं?

Bengal Budget 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले राज्य विधानसभा में शुक्रवार (5 फरवरी) को वित्त मंत्री अमित मित्रा नहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से एक दिन पहले ममता बनर्जी की सरकार के अलग-अलग विभागों ने कम से कम 300 योजनाओं को मंजूरी दे दी. bengal vidhan sabha me aaj mamata banerjee pesh karengi bengal ka budget

विज्ञापन

Bengal Budget 2021: कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले राज्य विधानसभा में शुक्रवार (5 फरवरी) को वित्त मंत्री अमित मित्रा नहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद बजट पेश करेंगी. बजट पेश करने से एक दिन पहले ममता बनर्जी की सरकार के अलग-अलग विभागों ने कम से कम 300 योजनाओं को मंजूरी दे दी.

विधानसभा सचिवालय ‘नबान्न’ के सूत्रों ने उम्मीद जतायी है कि शुक्रवार को भी अलग-अलग विभाग कम से कम 100 योजनाओं को मंजूरी दे सकते हैं. इस तरह तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली ममता बनर्जी की सरकार चुनाव की घोषणा से ठीक पहले घोषित योजनाओं की कुल राशि 900 करोड़ के करीब होगी. इसलिए माना जा रहा है कि अंतरिम बजट भी लोकलुभावन होगा.

गौरतलब है कि राज्य के वित्त मंत्री डॉ अमित मित्रा की तबीयत खराब है. इसलिए राज्य सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बजट पेश करने की अनुमति देने का आग्रह किया था. राज्यपाल ने राज्य सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए इसकी अनुमति दे दी.

Also Read: तृणमूल के कार्यक्रम में ममता का गुस्सा, भाषण रोका, फिर बोलीं, मैं भगवान नहीं कि हर ख्वाहिश पूरी कर दूं

शुक्रवार की शाम को 4 बजे पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी राज्य का बजट पेश करेंगी. राज्यपाल ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने और लेखानुदान पर प्रस्ताव के संबंध में विधानसभा में सभी कर्तव्यों का पालन करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अधिकृत कर दिया है.

Also Read: Mamata at Bolpur: ‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, दीदी हूं’, आदिवासियों के गांव में बोलीं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola