Bank Holidays List: आज से दस दिन बैंक बंद! यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays List: शेष बचे अक्टूबर महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले है. शेष बचे महीने में कई अवसर ऐसे हैं जब बैंक में ताला लटका नजर आएगा.
Bank Holidays October 2021 : दशहरा का त्योहार खत्म हो गया है. अब सब अपने-अपने काम में जुट गये हैं. यदि आपका बैंक से जुड़ा काम पेंडिंग है तो इस खबर पर नजर दौड़ा लें. जी हां, शेष बचे अक्टूबर महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले है. शेष बचे महीने में कई अवसर ऐसे हैं जब बैंक में ताला लटका नजर आएगा. आइए इस लिस्ट पर नजर डाल लेते हैं…
16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद है.
17 अक्टूबर- रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद के अवसर पर अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
23 अक्टूबर- शनिवार यानी महीने का चौथा शनिवार रहने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
24 अक्टूबर- रविवार साप्ताहिक अवकाश होगा.
26 अक्टूबर-विलय दिवस- इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
31 अक्टूबर- रविवार को साप्ताहिक अवकाश पड रहा है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार, ये छुट्टियां दी गईं हैं. इस दौरान भारत के कई शहरों में लगातार भी बैंक बंद रहेंगे. RBI गाइडलाइंस के मुताबिक, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




