Bank Holiday: जनवरी महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jan 2023 9:37 AM

विज्ञापन

Bank Holidays

Bank Holidays in January 2023 - साल 2023 के पहले महीने, यानी जनवरी में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे (Bank Holidays in January 2023). आइए फटाफट जान लेते हैं कि इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे, ताकि किसी असुविधा से बचने के लिए आप बैंकिंग से जुड़े अपना काम उस हिसाब से प्लान कर सकें.

विज्ञापन

Bank Holidays in January 2023 : आज का जमाना ऑनलाइन बैंकिंग का है, जहां बैकिंग से जुड़े ज्यादातर कामों के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके बाद भी कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए बैंक की ब्रांच तक जाना जरूरी होता है. ऐसे में यह जानकारी होनी जरूरी है कि जिस दिन हम बैंक जाएं, उस दिन बैंक खुला मिले. इसके लिए बैक की छुट्टियों के बारे में पहले से पता होना चाहिए, ताकि असुविधा न हो. साल 2023 का पहला महीना, यानी जनवरी शुरू हो चुका है और इस महीने बैंक 13 दिन बंद रहेंगे. आइए जानते हैं कि इस महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे-

जनवरी 2023 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश कब-कब?

2 जनवरी : नये साल का जश्न – आइजोल

3 जनवरी : इमोइनु इरत्पा – इंफाल

4 जनवरी : गण-नगाई – इंफाल

16 जनवरी : तिरुवल्लुवर डे – चेन्नई

17 जनवरी : उझावर तिरुनाल – चेन्नई

26 जनवरी/सरस्वती पूजा : गणतंत्र दिवस – अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और तिरुवनंतपुरम.

जनवरी 2023 में साप्ताहिक अवकाश कब पड़ेंगे?

1 जनवरी : पहला रविवार

8 जनवरी : दूसरा रविवार

14 जनवरी : दूसरा शनिवार

15 जनवरी : तीसरा रविवार

22 जनवरी : चौथा रविवार

28 जनवरी : चौथा शनिवार

29 जनवरी : पांचवां रविवार

ऑनलाइन बैंकिंग से निबटाएं बैंक के कामकाज

आरबीआई की बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार जनवरी 2023 में 13 दिन बैंक काम नहीं करेंगे. इन दिनों में निजी, सार्वजनिक, विदेशी, सहकारी और क्षेत्रीय बैंकों की सभी शाखाएं बंद रहेंगी. क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अवकाश के दिन बैंक छह दिन बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ने बैंक के ग्राहकों को सलाह दी है कि वे असुविधा से बचने के लिए बैंक से जुड़े किसी काम की योजना उसी अनुसार बनायें. वैसे, आप अपने ज्यादातर बैंकिंग कार्य इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये निबटा सकते हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola