Bank Holiday: बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी किया आदेश, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Bank Holidays

Bank Holidays

Bank Holiday: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी

विज्ञापन

Bank Holiday: अगर आप 19 फरवरी 2025 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. महाराष्ट्र राज्य में बुधवार, 19 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं इसका कारण और फरवरी 2025 में अन्य राज्यों में बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची.

महाराष्ट्र में 19 फरवरी को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी. यह दिन महान मराठा योद्धा और कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर राज्यभर में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शोभायात्राएं, झांकियां और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल होती हैं. हालांकि, यह अवकाश केवल महाराष्ट्र में लागू होगा, देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे.

फरवरी 2025 में बैंक अवकाश की सूची (राज्यवार)

तारीखदिनअवकाश का कारणराज्य
5 फरवरीबुधवारवसंत पंचमीउत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल
10 फरवरीसोमवारसरोजिनी नायडू जयंतीतेलंगाना
14 फरवरीशुक्रवारबसंत पंचमीपंजाब, हरियाणा
15 फरवरीशनिवारलुई-नगाई-नीमणिपुर
19 फरवरीबुधवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमहाराष्ट्र
20 फरवरीगुरुवारअरुणाचल प्रदेश राज्य दिवसअरुणाचल प्रदेश
26 फरवरीबुधवारमिजोरम राज्य दिवसमिजोरम

बैंक हॉलिडे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

  • बैंक अवकाश के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजेक्शन सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.
  • नकदी निकासी या अन्य बैंकिंग सेवाओं की आवश्यकता हो तो अवकाश से पहले ही अपने कार्य पूरे कर लें.
  • एटीएम सेवाएं चालू र��ेंगी, लेकिन अधिक भीड़ हो सकती है, इसलिए पहले ही नकदी की व्यवस्था कर लें.

Also Read: मार्केट में आया नया स्कैम, फोन उठाते ही खत्म हो जाएगा बैंक बैलेंस, जानें इससे बचने के तरीके

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola