Ayushman Bharat Yojana: जानें कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड, सरकार ने लोकसभा में दी दो राज्यों को लेकर अहम जानकारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Dec 2023 6:41 AM

विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कोई भी गरीब नागरिक 5 लाख रुपये तक का इलाज आसानी से करवा सकता है. इस संबंध में मोदी सरकार के मंत्री ने लोकसभा में अहम जानकारी साझा की है. जानें कार्ड बनवाने का तरीका

विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाती है जिसका लाभ जनता को मिलता है. इन्हीं में से एक योजना आयुष्मान भारत योजना है जिसके तहत गरीब परिवार को सरकार पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में उपलब्ध करवाती है. इस बीच दिल्ली और पश्चिम बंगाल सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सरकार ने कहा कि ये सरकारें गरीब-विरोधी हैं. इनमें जरा भी संवेदना नहीं है. ये जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं लेने देना चाहतीं. आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में यह बात कही जब वे मलिन बस्तियों में नागरिक सुविधाओं से संबंधित एक पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली और कोलकाता के लोगों को इस योजना से लाभ न मिल पाने का जिक्र किया और सरकार से पूछा कि इस दिशा में सरकार क्या योजना बना रही है? इसका जवाब देते हुए पुरी ने कहा कि इसके लिए मिल-बैठकर राज्य सरकारों से बातचीत की जा सकती है. यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और इन दोनों राज्यों से बाहर से आते हैं तो हम आपको आइए प्रोसेस बताते हैं…

कैसे और कहां बनवाएं आयुष्मान कार्ड जानें यहां

यदि आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा. तो आइए आपको बताते हैं इसे बनवाने का तरीका

-अपने साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र) रख लें.

-कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराने का काम कर लें और आयुष्मान कार्ड बनवाएं.

Also Read: Ayushman Bharat Yojana: आप भी करवा सकते हैं पांच लाख तक का फ्री इलाज ? ऐसे करें खुद चेक

-चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक और वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी आयुष्मान कार्ड बनाने में आप सक्षम हैं.

-योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से नि:शुल्क कार्ड बनवाने में आप सक्षम हैं.

-भर्ती के समय अस्पताल में आयुष्मान कार्ड दिखाएं और नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाएं.

आयुष्मान योजना के परिवारों की पात्रता के बारे में जानें

-सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना वर्ष 2011 में सूचीबद्ध परिवार (एसईसीसी डाटा डी-1 से डी-7 तक, डी-6 को छोड़कर)

-संबल योजना में शामिल परिवार का कार्ड बनाया जाता है.

-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्य पर्ची धारक परिवार इसे बनवाने में सक्षम है.

Also Read: Ayushman Bharat Yojana: क्या आपको पता है, देश में कितने आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं?

आखिर किन बीमारियों के इलाज के लिए है सुविधा उपलब्ध जानें

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कोई भी देश का गरीब नागरिक 5 लाख रुपये तक का इलाज आसानी से करवा सकता है. आयुष्मान बीमा योजना के अंतर्गत कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर डायबिटीज समेत करीब 1300 से अधिक बीमारियों का इलाज करवाया जा सकता है. इस योजना का लाभ किसी भी सरकारी अथवा रजिस्टर्ड प्राइवेट हॉस्पिटल से लाभार्थी उठा सकता है. इलाज कराने में उसे एक पैसा भी देने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola