Ayushman Bharat Yojana: क्या आपको पता है, देश में कितने आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Nov 2020 1:20 PM
Ayushman Bharat Yojana
Ayushman Bharat Yojana, Ayushman Bharat Health and Welness centre: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी व प्राथमिकता में शामिल है. इसके तहत लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में भर में 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर' (एचडब्ल्यूसी) संचालित हैं.
Ayushman Bharat Yojana, Ayushman Bharat Health and Welness centre: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी व प्राथमिकता में शामिल है. इसके तहत लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में भर में 50 हजार से अधिक ‘आयुष्मान भारत-हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’ (एचडब्ल्यूसी) संचालित हैं.
यहां से 28.10 करोड़ से ज्यादा लोग स्वास्थ्य सेवा ले चुके हैं. मंत्रालय का यह भी कहना है कि दिसंबर, 2022 तक 1.50 लाख एचडब्ल्यूसी स्थापित किए जाने हैं. एचडब्ल्यूसी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के मकसद से स्थापित किए गए हैं. उसकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 50 हजार से अधिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हो चुके हैं यानी तय लक्ष्य का एक तिहाई केंद्र अस्तित्व में आ चुके हैं. इससे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की सुविधाओं में सुधार हुआ है.
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि योजना, सभी स्तरों पर निगरानी, प्रक्रियाओं के मानकीकरण और स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण में केंद्र एवं राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साझा प्रयासों से यह संभव हुआ है कि आज हम यहां तक पहुंचे हैं.
उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सा अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और आशाकर्मियों को उनके समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद किया. मंत्री ने कहा कि ये लोग स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की व्यवस्था की बुनियाद हैं. कोरोना काल में इनका योगदान अनुकरणीय रहा है.
Posted By: utpal kant
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










