औरंगजेब अपने सैनिकों को देता था इतनी पगार, आज के दौर में कितनी होती?

Aurangzeb Army Salary
Aurangzeb Army Salary: औरंगजेब अपने सैनिकों को हर महीने 2-3 रुपये वेतन देता था, जो आज के हिसाब से करीब 15,000-20,000 रुपये के बराबर होता है. घुड़सवार और अधिकारी इससे कहीं ज्यादा कमाते थे.
Aurangzeb Army Salary: मुगल शासक औरंगजेब अपनी कठोर नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध था.अब जानिए ,बात उन दिनों की है जब औरंगजेब का सिक्का पूरे हिंदुस्तान में चलता था. मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना इतनी बड़ी थी कि उसे मैनेज करना कोई बच्चों का खेल नहीं था. अब इतने सारे जवानों को रखने के लिए उनका वेतन भी तो देना पड़ता था ना! आइए जानते हैं कि औरंगजेब के ज़माने में सैनिकों की जेब में कितने पैसे जाते थे.
साधारण सैनिकों का हाल
जो पैदल सेना में होते थे, उन्हें हर महीने करीब 2-3 रुपये की सैलरी मिलती थी. अब सोच रहे होंगे कि इतने में क्या होता होगा? लेकिन भइया, उस जमाने में 1 रुपये की वैल्यू आज के हजारों रुपये के बराबर होती थी.
घुड़सवार सैनिकों का ठाठ
अब जो लोग घोड़े पर सवार होकर लड़ाई करते थे, उनका खर्चा थोड़ा ज्यादा होता था. घुड़सवार सैनिकों को 5-7 रुपये तक का वेतन दिया जाता था. इसमें उनके घोड़े का खर्च और हथियारों का इंतजाम खुद करना पड़ता था, इसलिए इनकी सैलरी ज्यादा होती थी.
अफसरों की मौज
अब जो अफसर थे, उनकी तो बल्ले-बल्ले थी! अनुभवी और ऊंचे पदों पर बैठे सैनिकों को 15-20 रुपये तक मिलते थे. सिपहसालार और बाकी बड़े अफसरों को तो सीधे 50 रुपये तक की मोटी रकम दी जाती थी.
अब आपको ये रकम छोटी लग रही होगी, पर उस जमाने में ये बहुत बड़ा पैसा था. इसके अलावा सैनिकों को अनाज, कपड़े और जरूरत की दूसरी चीजों के लिए अलग से भत्ता भी दिया जाता था.औरंगजेब की ये सैलरी पॉलिसी ही थी जिसने उसकी सेना को इतना मजबूत और अनुशासित बनाए रखा. यही वजह थी कि उसकी सत्ता लंबे समय तक कायम रही. समझे बाबू?
Also Read: पाकिस्तान को आईएमएफ का फरमान, बजट में रखो 15,000 अरब के टैक्स लक्ष्य का प्रस्ताव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




