UTI AMC के सीईओ नियुक्त किये गये दरभंगा के इम्तियाजुर रहमान

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

बिहार के दरभंगा जिले के इम्तियाजुर रहमान को यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है. कंपनी में यह पद करीब दो साल से रिक्त था. रहमान इस पद के लिए कंपनी के अंदर से ही प्रत्याशी थे. कपंनी के पूर्व सीईओ लियो पुरी का 2018 में कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद रिक्त है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिहार के दरभंगा जिले के इम्तियाजुर रहमान को यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है. कंपनी में यह पद करीब दो साल से रिक्त था. रहमान इस पद के लिए कंपनी के अंदर से ही प्रत्याशी थे. कपंनी के पूर्व सीईओ लियो पुरी का 2018 में कार्यकाल पूरा होने के बाद से यह पद रिक्त है.

रहमान करीब दो साल से कंपनी के कार्यवाहक सीईओ रहे. इससे पहले वह 2012-13 में कार्यवाहक सीईओ रहे थे. वह कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) भी रह चुके हैं. रहमान कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार सहित विभिन्न विभागों की अगुवाई कर चुके है. रहमान 1998 में यूटीआई समूह में आए थे. वह 2003 से एएमसी से जुड़े हैं.

Also Read: यूटीआई म्यूचुअल फंड अगले माह डबलिन में 30 करोड डालर जुटाएगी

यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (यूटीआई) के पुनर्गठन के बाद संगठन में बदलाव लाने में भी उनकी भूमिका रही है. यूटीआई एएमसी ने कहा है कि कंपनी जल्द ही आईपीओ लाने की तैयारी में है. अब प्रबंधन के शीर्ष स्तर पर नियुक्ति से सेबी की भी चिंता दूर होगी. कंपनी ने दिसंबर 2019 में ही सेबी के पास आईपीओ संबंधी दस्तावेज सौंप दिये थे.

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola