ePaper

Anthem Biosciences IPO Today: GMP ₹156 के करीब, निवेशकों की होड़, आज आखिरी मौका!

Updated at : 16 Jul 2025 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
Anthem Biosciences IPO Today

Anthem Biosciences IPO Today

Anthem Biosciences IPO Today: Anthem Biosciences Ltd आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है. GMP ₹156 के करीब दिख रहा है, इसी बीच निवेशको की होड़ लगी हुई है.

विज्ञापन

Anthem Biosciences IPO Today: Anthem Biosciences Ltd IPO का आज 16 जुलाई को तीसरा और आखिरी दिन है. IPO 14 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. कंपनी ने इस आईपीओ के माध्यम से 3395 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. प्राइस बैंड 540 रुपये से 570 रुपये तक का तय किया गया है.

Anthem Biosciences Ltd आईपीओ

Anthem Biosciences Ltd आईपीओ को दूसरे दिन तक 3,29 गुना सब्सक्राइब किया गया था. बता दें कि रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 2.08 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट में 9.72 गुना बोलियां हासिल हुईं. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कोटे में 0.59 गुना बोलियां मिलीं.

एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसमें एक भी नए शेयर नहीं इश्यू किए जाएंगे. इसका मतलब है आईपीओ से मिलने वाला फंड कंपनी के पास जाने की बजाय, जो प्रमोटर्स हिस्सेदारी बेचेंगे, उनके पास जाएगा.

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP )

Anthem Biosciences Ltd के शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं. आज सुबह एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड का GMP 156 रुपये प्रीमियम पर था.

Also Read: तैयार हो जाइए, बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods देने जा रही है बड़ा गिफ्ट

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola