ePaper

अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की फिर की बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़े दाम

Updated at : 01 Apr 2023 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की फिर की बढ़ोतरी, जानें कितने बढ़े दाम

अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को राज्य में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की. गुजरात में दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अमूल दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं.

विज्ञापन

आणंद : दूध की बढ़ती कीमतों ने भारत के आम उपभोक्ताओं को पहले ही परेशान कर रखा है. आलम यह है कि लागत में बढ़ोतरी के नाम पर देश की बड़ी दूध उत्पादक कंपनी अमूल ने ग्राहकों को एक बार फिर झटका देते हुए अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा करने का फैसला किया है. कंपनी ने गुजरात में दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का निर्णय लिया है. नई दरें आज यानी 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो चुकी हैं.

दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि

समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमूल ब्रांड के तहत दुग्ध उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को राज्य में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की. जीसीएमएमएफ के सूत्रों ने कहा कि सौराष्ट्र, अहमदाबाद और गांधीनगर समेत समूचे राज्य में शनिवार से अमूल दूध की कीमतें बढ़ गई हैं.

कितना देना होगा दाम

सूत्रों ने बताया कि अमूल गोल्ड का 500 मिली लीटर वाला पैक अब 32 रुपये में, अमूल स्टैंडर्ड 29 रुपये प्रति 500 मिली, अमूल ताजा 26 रुपये प्रति 500 मिली और अमूल टी-स्पेशल 30 रुपये प्रति 500 मिली की दर से मिलेगा. गुजरात में दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार अमूल दूध की कीमतें बढ़ाई गई हैं. जीसीएमएमएफ ने इससे पहले पिछले साल अगस्त में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की दर से मूल्य वृद्धि की थी. हालांकि, संघ ने गत तीन फरवरी को गुजरात को छोड़कर बाकी देश में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

Also Read: Milk Price Hike: अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानिए कितने रुपये महंगा हुआ मिल्क

क्यों बढ़े दूध के दाम

गुजरात में अमूल दूध के दाम में इजाफे पीछे कंपनी ने बयान देकर जानकारी दी है कि पिछले कुछ महीनों में दूध के उत्पादन और लागत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले कुछ महीनों में जानवरों के चारे की कीमतों में 13 से 14 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे में किसानों की लागत मूल्य में तेजी से इजाफा हुआ है. जिसके बाद कंपनी ने अब राज्य में दूध की कीमतों में इजाफे का फैसला किया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि अमूल में पिछले कई महीनों में कई बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है. ऐसे में इसका असर लोगों की जेब पर दिख रहा है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola