Airtel Axis Bank Credit Card Changes: 12 अप्रैल से बदलेंगे कैशबैक और लाउंज एक्सेस के नियम

Updated:
विज्ञापन

एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (AI Image)

Airtel Axis Bank Credit Card Changes: Airtel Axis Bank Credit Card के नियमों में 12 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने को जा रहा है. अब बिल पेमेंट पर कैशबैक पाना होगा मुश्किल और फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी खत्म होने वाली है. जानिए अब कैशबैक पाने के लिए आपको कितनी शॉपिंग करनी होगी.

विज्ञापन

Airtel Axis Bank Credit Card Changes: अगर आप Airtel Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए 12 अप्रैल से इस कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. बैंक ने कैशबैक के स्ट्रक्चर और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाओं को पूरी तरह बदल दिया है. अब आपको कैशबैक पाने के लिए अपनी शॉपिंग की आदतों को बदलना होगा.

क्या बिल पेमेंट्स पर अब कम मिलेगा कैशबैक?

जी हां, बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, अब बिल पेमेंट पर मिलने वाला कैशबैक सीधा आपकी ‘बेस स्पेंडिंग’ (आम खरीदारी) से जुड़ गया है. पहले टेलीकॉम और यूटिलिटी बिल पर फिक्स्ड कैशबैक मिलता था, लेकिन अब यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कार्ड से अन्य चीजों पर कितनी शॉपिंग की है.

  • Airtel बिल (25% कैशबैक): अब यह आपके द्वारा कमाए गए ‘बेस कैशबैक’ (1% वाला हिस्सा) का अधिकतम दोगुना ही हो सकता है.
  • यूटिलिटी बिल (10% कैशबैक): यह आपके ‘बेस कैशबैक’ की राशि के बराबर ही मिलेगा.

अगर आप शॉपिंग पर 10,000 रुपये खर्च करते हैं, तो आपको 100 रुपये का बेस कैशबैक मिलेगा. अब इसी आधार पर आप एयरटेल बिल पर अधिकतम 200 रुपये और बिजली-पानी के बिल पर 100 रुपये तक का ही कैशबैक ले पाएंगे. अगर आपने शॉपिंग नहीं की, तो बिल पेमेंट पर कोई कैशबैक नहीं मिलेगा.

स्विग्गी और जोमैटो के ऑफर्स में क्या बदला?

खाने-पीने के शौकीनों के लिए खबर थोड़ी निराश करने वाली है. स्विग्गी और बिगबास्केट पर मिलने वाला 10% कैशबैक अब बंद कर दिया गया है. वहीं जोमैटो , ब्लिंकिट और डिस्ट्रिक्ट मूवीज पर 10% का फायदा तो मिलता रहेगा, लेकिन अब यह पैसा आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में नहीं आएगा. इसकी जगह, रिवॉर्ड सीधे उस ऐप के वॉलेट (जैसे Zomato Wallet) में क्रेडिट होगा. साथ ही, इन ऐप्स पर कम से कम 499 रुपये का ऑर्डर करना भी अब जरूरी होगा.

क्या एयरपोर्ट लाउंज का सुख खत्म हो गया?

सबसे बड़ा झटका उन लोगों के लिए है जो सफर के दौरान लाउंज का इस्तेमाल करते थे. बैंक ने साल में मिलने वाली 4 फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज विजिट की सुविधा को पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब इस कार्ड से आपको फ्री लाउंज एक्सेस नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें: अब Swiggy से खाना और राशन मंगाना होगा आसान, लॉन्च हुए दो नए क्रेडिट कार्ड्स

विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola