सुप्रीम कोर्ट से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को राहत, एजीआर भुगतान के लिए मिला 10 साल का समय

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Sep 2020 1:08 PM

विज्ञापन

airtel, vodafone, idea agr news, supreme court verdict, share price : सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को एजीआर भुगतना करने के लिए 10 साल का वक्त दिया है. बता दें कि कंपनी ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा था कि अगर अभी एजीआर भुगतान का आदेश दिया गया तो कंगाली की स्थिति आ जाएगी.

विज्ञापन

AGR News : सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को एजीआर भुगतना करने के लिए 10 साल का वक्त दिया है. बता दें कि कंपनी ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा था कि अगर अभी एजीआर भुगतान का आदेश दिया गया तो कंगाली की स्थिति आ जाएगी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने कहा कि सभी टेलीकॉम कंपनी अपना बकाया 10% 31 मार्च 2021 तक चुकाए. सुनवाई करते हुए जस्टिस अरूण मिश्रा ने कहा कि यह राहत कोरोना संकट के कारण दी जा रही है. वहीं कई कंपनियों ने कहा कि उन्होंने अपना 10% पैसा चुका दिया है.

इससे पहले, कोर्ट ने कहा कि अगर दूरंसचार कंपनियां सरकार का समायोजित सकल आय (एजीआर) से संबंधित बकाया चुकाने को तैयार नहीं हैं तो वह स्पेक्ट्रम आबंटन रद्द करने का आदेश दे सकता है. न्यायालय ने कहा कि दूरसंचार विभाग को अगर लगता है कि बकाया के डूबने का जोखिम है, उसे स्पेक्ट्रम लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए.

रकम हो चुका है भुगतान- बता दें कि दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया ने शनिवार को कहा कि उसने समायोजित सकल राजस्व के सांविधिक बकाये को लेकर सरकार को अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है.

इस तरह कंपनी का अब तक का कुल भुगतान 7,854 करोड़ रुपये हो गया है. यह भुगतान ऐसे समय किया गया है, जब एजीआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करने वाला है. वोडाफोन आइडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पहली तीन किश्तों में 6,854 करोड़ रुपये जमा किये थे.

Also Read: Loan Moratorium: लोन EMI में छूट को दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola