ePaper

Air India: एयर इंडिया की री-ब्रांडिंग की तैयारी, लंदन की इस डिजाइन कंसल्टेंसी को सौंपा जा सकता है जिम्मा

Updated at : 02 Dec 2022 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Air India: एयर इंडिया की री-ब्रांडिंग की तैयारी,  लंदन की इस डिजाइन कंसल्टेंसी को सौंपा जा सकता है जिम्मा

Air India: टाटा समूह एयर इंडिया को नये सिरे से संवारने पर काम कर रही है. इसके लिए टाटा संस ने लंदन की एक डिजाइन कंसल्टेंसी फ्यूचर ब्रांड के साथ अनुबंद किया है. फ्यूचर ब्रांड कंपनी एयर इंडिया की पहचान को नए सिरे से संवारने को लेकर नयी स्ट्रेटजी बनाएगी.

विज्ञापन

Air India: टाटा संस ने एयर इंडिया की री-ब्रांडिंग की कवायत तेज कर दी है. इसको लेकर खबर है कि री-ब्रांडिंग के लिए टाटा संस ने लंदन की ब्रांड एंड डिजाइन कंसल्टेंसी कंपनी फ्यूचर ब्रांड को अनुबंधित किया है. इकोनॉमिक्स टाइम्स में आयी खबर के मुताबिक, फ्यूचर ब्रांड कंपनी ने अमेरिकन एयरलाइंस और ब्रिटिश लक्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड बेंटले की रीब्रांडिंग की थी. फ्यूचर ब्रांड ने ही साल 2012 में लंदन ओलंपिक की ब्रांडिंग पर काम किया था.

एयर इंडिया को नये सिरे से संवारने का प्लान: गौरतलब है कि टाटा समूह एयर इंडिया को नये सिरे से संवारने पर काम कर रही है. इसी कड़ी में टाटा समूह ने फ्यूचर ब्रांड के साथ अनुबंध किया है. यानी अब फ्यूचर ब्रांड कंपनी एयर इंडिया की पहचान को नए सिरे से संवारने को लेकर नयी स्ट्रेटजी बनाएगी. दरअसल टाटा समूह का मकसद है बदलते वक्त के साथ एयर इंडिया को लोगों की पसंदीदा एयरलाइंस बनाया जा सके.

नयी पहचान बनाने की तैयारी: गौरतलब है कि टाटा समूह की एयर इंडिया की शुरुआत महाराजा के नाम से हुई थी. लेकिन लेकिन ये लोगो अब काफी पुराना हो गया है. और एयर इंडिया अभी नए गंतव्य लॉन्च के अपने अभियानों में महाराजा लोगो का इस्तेमाल भी नहीं कर रही है. ऐसे में यह बात भी सामने आ रही है कि एयर इंडिया की रीब्रांडिंग में महाराजा के लोगो को हटा दिया जाएगा. हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

नई ब्रांडिंग काफी अहम: बता दें, टाटा समूह के एयरलाइन के लिए एक नई ब्रांडिंग रणनीति काफी अहम भी हो गयी है. क्योंकि टाटा चार एयरलाइन ब्रांडों को दो एयरलाइनों में विलय करके अपने विमानन पोर्टफोलियो को सरल बना रही है. इसके अलावा कंपनी का ये भी मानना है कि आधुनिक दुनिया में इसे नई ब्रांडिंग की जरूरत है.

Also Read: PhonePe, Google Pay को राहत : NPCI ने UPI मार्केट कैप की समय सीमा दिसंबर 2024 तक बढ़ाई

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola