Adani Tax Paid : अदाणी ग्रुप ने 2024-25 में कितना दिया टैक्स?

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jun 2025 11:35 AM

विज्ञापन

Adani Group

Adani Tax Paid : अदाणी ग्रुप ने 2024-25 में 75,000 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान किया है. यह पिछले वर्ष से 29 प्रतिशत अधिक है. ग्रुप की किन कंपनियों ने कितना दिया टैक्स जानें.

विज्ञापन

Adani Tax Paid : अदाणी ग्रुप के खंड में शामिल कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 में 29 प्रतिशत अधिक करीब 75,000 करोड़ रुपये के कर का भुगतान किया. इसमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के साथ-साथ कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए किए गए भुगतान भी शामिल हैं. इस संबंध में एक बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया, ‘‘वित्त वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025 वित्तीय वर्ष) के लिए सूचीबद्ध कंपनियों के माध्यम से अदाणी ग्रुप का सरकारी खजाने में कुल योगदान 29 प्रतिशत बढ़कर 74,945 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 58,104 करोड़ रुपये था.’’

ग्रुप की इन कंपनियों ने दिया टैक्स

ग्रुप ने बताया कि उसकी सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे अधिक अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी सीमेंट लिमिटेड (एसीएल), अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने कर का भुगतान किया. बयान में कहा गया, ‘‘समूह की सात सूचीबद्ध कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड द्वारा प्रकाशित स्वतंत्र वार्षिक रिपोर्ट के आंकड़े इसमें शामिल हैं.’’

इस आंकड़े में तीन अन्य सूचीबद्ध कंपनियों एनडीटीवी, एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज द्वारा चुकाया गया कर भी शामिल है जिनका नियंत्रण उक्त सात कंपनियों के पास है.

शेयरों में आई तेजी

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे Adani Enterprises Ltd के शेयर में 0.99% की तेजी देखी गई, और यह 2,514.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 5 वर्षों में कंपनी ने 1547.23% और 10 वर्षों में 3056.45% का जबरदस्त रिटर्न दिया है. Adani Ports and Special Economic Zone Ltd के शेयर में 1.91% की तेजी दर्ज की गई. यह 1,463.60 रुपये पर सुबह ट्रेड करता नजर आया.कंपनी ने 2 वर्षों में 98%, 5 वर्षों में 328.93% और 10 वर्षों में 370.37% का शानदार रिटर्न दिया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola