अदाणी मामले पर आज विपक्ष की बैठक, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर बोला हमला, JPC की मांग की

Updated:
विज्ञापन
अदाणी मामले पर आज विपक्ष की बैठक, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर बोला हमला, JPC की मांग की

People and emergency teams search for people through the rubble of a destroyed building in Adana, Turkey, Monday, Feb. 6, 2023. A powerful quake has knocked down multiple buildings in southeast Turkey and Syria and many casualties are feared. AP/PTI(AP02_06_2023_000271A)

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, अदाणी के ‘मेगा-स्कैम’ के खिलाफ आज सभी राज्यों में एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. जिस तरह से पीएम मोदी अदाणी मुद्दे को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और संसद में इस पर बहस को बाधित कर रहे हैं.

विज्ञापन

कांग्रेस ने अदाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर बड़ा सवाल खड़ किया. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, अदाणी और पीएम मोदी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया. उन्होंने कहा, लोगों का करोड़ों का पैसा डूब गया है. अदाणी की वजह से दूसरी कंपनियां प्रभावित हुईं. उन्होंने बताया, अदाणी मामले को लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे सभी विपक्षी दलों की बैठक होगी.

कांग्रेस ने JPC की मांग की

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, अदाणी के ‘मेगा-स्कैम’ के खिलाफ आज सभी राज्यों में एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. जिस तरह से पीएम मोदी अदाणी मुद्दे को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं और संसद में इस पर बहस को बाधित कर रहे हैं. हम इसके बारे में एक संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee) चाहते हैं.

लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे : कांग्रेस

जयराम रमेश ने कहा, सरकार को बताना चाहिए कि भारतीय जीवन बीमा निगम और कई सार्वजनिक बैंकों में पैसा जमा करने वालों के हितों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. कांग्रेस महासचिव ने यह सवाल भी किया कि एलआईसी ने जोखिम भरे अडाणी समूह में भारी-भरकम निवेश कैसे कर दिया? रमेश यह भी पूछा, क्या प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्रालय या स्‍वयं एलआईसी में से किसी ने इन संदिग्ध निवेशों के बारे में कोई चिंता व्‍यक्‍त की थी? क्या ऐसी चिंताओं को खारिज कर दिया गया था और यदि हां, तो किसके द्वारा?

Also Read: अदाणी मामले में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, संसद में चर्चा की मांग

क्या है मामला

अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद समूह के शेयर की कीमतों में भारी गिरावट आई है. वहीं, अदाणी समूह ने कहा है कि वह सभी कानूनों और सूचना प्रकट करने संबंधी आवश्यकताओं का अनुपालन करता है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola