पटना से मुंबई तक क्या है सोने-चांदी का हाल? देखें 4 अप्रैल की रेट लिस्ट

Updated at : 04 Apr 2026 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 4 April 2026

सोने के झुमके (Photo: Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 4 April 2026: क्या आप आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं? जानें दिल्ली, मुंबई और पटना समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स आज क्या हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 4 April 2026: आज 4 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है. कल की तेजी के बाद आज कीमतों में स्थिरता नजर आ रही है. अगर आप आज खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर हैं. जहां सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखी गई है, वहीं चांदी की चमक आज थोड़ी कम हुई है. 

सोने के दाम में कितनी आई तेजी?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1 रुपये की मामूली बढ़त देखी गई, जिसके बाद यह 15,094 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. कल की उछाल (करीब 196 रुपये प्रति ग्राम) के बाद बाजार आज थोड़ा शांत है.  एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन डॉलर की मजबूती इसकी रफ्तार को थोड़ा रोक भी रही है. 

आज का सोने का रेट टेबल (प्रति 10 ग्राम):

शुद्धता आज का रेट (10 ग्राम)कल का रेट (10 ग्राम)बदलाव
24 कैरेट ₹1,50,940₹1,50,930+ ₹10
22 कैरेट ₹1,38,360₹1,38,350+ ₹10
18 कैरेट ₹1,13,210₹1,13,200+ ₹10
सोर्स: गुडरिटर्न्स

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

शहर24 कैरेट (1 ग्राम)22 कैरेट (1 ग्राम)18 कैरेट (1 ग्राम)
मुंबई₹15,094₹13,836₹11,321
दिल्ली₹15,109₹13,851₹11,336
चेन्नई₹15,110₹13,851₹11,546
कोलकाता₹15,094₹13,836₹11,321
बेंगलुरु₹15,094₹13,836₹11,321
पटना₹15,256₹13,985₹11,442
रांची₹15,256₹13,985₹11,442
सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी की चमक आज फीकी क्यों?

चांदी के खरीदारों के लिए आज थोड़ी राहत वाली खबर है. जहां सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,49,900 रुपये पर आ गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड में थोड़ी कमी और इंटरनेशनल मार्केट में मुनाफावसूली के कारण चांदी के भाव नीचे आए हैं. 

आज का चांदी का रेट टेबल:

वजनआज की कीमतकल की कीमतअंतर
1 ग्राम₹249.90₹250– ₹0.10
100 ग्राम₹24,990₹25,000– ₹10
1 किलोग्राम₹2,49,900₹2,50,000– ₹100
सोर्स: गुडरिटर्न्स

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव

शहरचांदी (1 ग्राम)चांदी (100 ग्राम)चांदी (1 किलोग्राम)
मुंबई₹249.90₹24,990₹2,49,900
दिल्ली₹249.90₹24,990₹2,49,900
चेन्नई₹254.90₹25,490₹2,54,900
कोलकाता₹249.90₹24,990₹2,49,900
बेंगलुरु₹249.90₹24,990₹2,49,900
पटना₹255.00₹25,500₹2,55,000
रांची₹255.00₹25,500₹2,55,000
सोर्स: गुडरिटर्न्स

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 4 अप्रैल को आपके शहर में क्या है तेल का भाव?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola