Aadhaar Card News: अब आधार नंबर के बिना भी डाउनलोड हो सकता है e-aadhaar, यहां जानें सबसे आसान तरीका
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Oct 2022 1:16 PM
अगर किसी कारण से आपका आधार कार्ड खो जाता है और आपको 12 अंकों के आधार नंबर के साथ-साथ 28 अंक का इनरॉलमेंट आईडी भी याद नहीं है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन दोनों नंबर के बिना भी आप बड़ी आसानी से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं.
Aadhaar Card News: भारत के हर नागरिक के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card News) बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. आधार कार्ड के बिना कई ऐसे काम हैं जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है. ऐसे में हर किसी के लिए यह बेहद जरूरी है कि वो अपना आधार कार्ड अच्छे से रखे. लेकिन कभी-कभी लापरवाही के कारण आधार कार्ड खो भी जाता है. और अगर आधार नंबर याद नहीं है तो यह बड़ी समस्या बन जाती है. ऐसे में लोगों के पास एक ऑप्शन ये भी होता है कि वो ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर ले. आज हम एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप बिना आधार नंबर के अपना ई-आधार बना सकते हैं.
बिना आधार नंबर के डाउनलोड करें ई-आधार: अगर किसी कारण से आपका आधार कार्ड खो जाता है और आपको 12 अंकों के आधार नंबर के साथ-साथ 28 अंक का इनरॉलमेंट आईडी भी याद नहीं है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन दोनों नंबर के बिना भी आप बड़ी आसानी से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि कैसे ई-आधार डाउनलोड करें.
आपको बिना आधार नंबर और आधार आईडी के ई-आधार डाउनलोड करने से पहले ई आधार हासिल करना होगा उसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गेट आधार ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां एक ऑप्शन होगा इनरॉलमेंट आईडी रिट्राइव उसपर क्लिक कर दें. जो जानकारी मांगी जा रही है उसे सही-सही भर दें. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा. ओटीपी भरने के बाद आपके फोन में आपका इनरॉलमेंट नंबर आ जाएगा.
ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड: इनरॉलमेंट आईडी रिट्राइव होने के बाद आपको एक बार फिर UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद इन प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा.
-
अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज कर दें.
-
इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और पिन कोड दर्ज कर दें.
-
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.
-
इसे दिए गए बॉक्स में दर्ज करें और सबमिट कर दें.
-
इसके बाद आप अपना ई-आधार यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.
Also Read: राजनीति से पहले शिक्षक थे मुलायम सिंह यादव, बच्चों को खूब भाता था उनका क्लास, 120 रुपये था वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










