एलआईसी ने 100 साल तक आठ फीसदी वार्षिक रिटर्न की नयी पॉलिसी शुरू की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2017 8:59 PM
मुंबई : जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी जीवन बीमा निगम ने मंगलवारको दीर्घावधि अक्षयनिधि पॉलिसी जीवन उमंग शुरू की. इसमें 100 साल तक आठ फीसदी के वार्षिक रिटर्न सहित आय और सुरक्षा मिलेगी. एलआईसी के अध्यक्ष वीके शर्मा ने मंगलवारको यहां बताया कि इस योजना में प्रीमियम के समापन से लेकर 99 साल की उम्र […]
मुंबई : जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी जीवन बीमा निगम ने मंगलवारको दीर्घावधि अक्षयनिधि पॉलिसी जीवन उमंग शुरू की. इसमें 100 साल तक आठ फीसदी के वार्षिक रिटर्न सहित आय और सुरक्षा मिलेगी. एलआईसी के अध्यक्ष वीके शर्मा ने मंगलवारको यहां बताया कि इस योजना में प्रीमियम के समापन से लेकर 99 साल की उम्र तक वार्षिक लाभ मिलेगा तथा पॉलिसी की परिपक्वता या पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति के निधन होने पर नामित को एकमुश्त भुगतान मिलेगा.
इस प्लान की खासियत यह है कि यदि प्रीमियम के समापन तक सारी किश्तें चुकायी गयी हैं, तो बीमित व्यक्ति को एक न्यूनतम गारंटीड राशि मिलेगी. यह योजना 90 दिन से लेकर 55 साल तक के उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है. प्रीमियम 25000 हजार या उसके गुणकों में 15,20,25,30 सालों के विकल्पों में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










