ePaper

टोयोटा ने एक मई से फार्चूनर और इन्नोवा की कीमत में दो फीसदी तक किया इजाफा

Updated at : 04 May 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
टोयोटा ने एक मई से फार्चूनर और इन्नोवा की कीमत में दो फीसदी तक किया इजाफा

नयी दिल्ली : टोयोटा किर्लोस्कार मोटर (टीकेएम) ने सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों इन्नोवा क्रिस्टा और फार्चूनर के दाम मई से दो फीसदी तक बढ़ा दिये हैं. कंपनी ने बढ़ते जींस के दाम की वजह से यह कदम उठाया है. वैसे भारत में बिकने वाले अपने अन्य मॉडल के दाम नहीं बढ़ाये हैं. कार के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टोयोटा किर्लोस्कार मोटर (टीकेएम) ने सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों इन्नोवा क्रिस्टा और फार्चूनर के दाम मई से दो फीसदी तक बढ़ा दिये हैं. कंपनी ने बढ़ते जींस के दाम की वजह से यह कदम उठाया है. वैसे भारत में बिकने वाले अपने अन्य मॉडल के दाम नहीं बढ़ाये हैं. कार के बाजार में फार्चूनर के दाम 26.6 लाख और 31.86 लाख रुपये हैं, जबकि इन्नोवा 13.99 लाख और 21.19 लाख रुपये के बीच मिलती है.

इसे भी पढ़िये : टोयोटा ने 3,40,000 प्रायस हाइब्रिड कारों को वापस मंगाया, ब्रेक में थी गड़बड़ी

टीकेएम के निदेशक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) एन राजा ने कहा कि हम जींसों खासकर धातुओं के दाम के संदर्भ में चुनौती से जूझ रहे हैं. ऐसे में इस प्रभाव से निबटने के लिए हमने थोड़ा बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है. कंपनी ने इस महीने की शुरुआत से एसयूवी फार्चूनर के दाम दो फीसदी एवं इन्नोवा क्रिस्टा के दाम एक फीसदी बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola