वित्त मंत्रालय ने ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दी

नयी दिल्ली : श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने आज कहा कि वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 2016-17 के लिये 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद ईपीएफओ यह ब्याज अपने चार करोड़ अंशधारकों के खातों में डाल सकेगा. मंत्री ने कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय ने 8.65 प्रतिशत ब्याज […]
नयी दिल्ली : श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने आज कहा कि वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 2016-17 के लिये 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद ईपीएफओ यह ब्याज अपने चार करोड़ अंशधारकों के खातों में डाल सकेगा.
मंत्री ने कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय ने 8.65 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दे दी है. अब इस बारे में सूचना आएगी. औपचारिक चर्चा पूरी हो गयी है.” उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम जल्दी ही अधिसूचना जारी करेंगे और चार करोड़ अंशधारकों के भविष्य निधि खाते में ब्याज डालेंगे.” कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के न्यासियों ने पिछले साल दिसंबर में ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत ब्याज की मंजूरी दी थी.वित्त मंत्रालय, श्रम मंत्रालय से ईपीएफ ब्याज दर में कटौती और इसे पीपीएफ जैसी लघु बचत जमा योजना के समरुप करने के लिये जोर दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




