फ्लिपकार्ट ने जुटाया भारतीय इंटरनेट कंपनी का सबसे बड़ा फंड
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : इकामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने दिग्गज कंपनी माइक्रोसाफ्ट, ईबे व टेनसेंट से 1.4 अरब डालर का कोष जुटाया है. किसी भारतीय इंटरनेट कंपनी के लिए यह अब तक का सबसे बडा वित्तपोषण है. इस वित्तपोषण के साथ फ्लिपकार्ट का बाजार मूल्यांकन बढकर 11.6 अरब डालर हो गया है और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इकामर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आज कहा कि उसने दिग्गज कंपनी माइक्रोसाफ्ट, ईबे व टेनसेंट से 1.4 अरब डालर का कोष जुटाया है. किसी भारतीय इंटरनेट कंपनी के लिए यह अब तक का सबसे बडा वित्तपोषण है. इस वित्तपोषण के साथ फ्लिपकार्ट का बाजार मूल्यांकन बढकर 11.6 अरब डालर हो गया है और प्रमुख अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसाफ्ट रणनीतिक निवेशक के रुप में इस बाजार में शामिल हुई है.
फ्लिपकार्ट के मौजूदा निवेशकों में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, नेसपर्स ग्रुप, एक्सेल पार्टनर्स व डीएसटी ग्लोबल है. फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा है,‘ फ्लिपकार्ट ग्रुप ने दुनिया की तीन प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों टेनसेंट, ईबे व माइक्रोसाफ्ट से कुल 1.4 करोड रुपये जुटाए हैं. ‘ चीन की टेनसेंट के पास सोशल मैसेजिंग एप वीचैट का स्वामित्व है और उसने प्रेक्टो, इबीबो आदि आनलाइन कंपनियों में निवेश कर रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










