ePaper

सर्विस में शिकायत पर ट्राई ने वैश्विक सिमकार्ड कंपनियों से मांगा जवाब

Updated at : 14 Mar 2017 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
सर्विस में शिकायत पर ट्राई ने वैश्विक सिमकार्ड कंपनियों से मांगा जवाब

नयी दिल्ली : दूरसंचार विनियामक ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय सिमकार्ड और ग्लोबल कॉलिंग कार्ड कंपनियों से विदेश जाने वाले ग्राहकों को वहां उनके कार्ड पर मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में कमी का मामला उठाया और इस पर उनसे जवाब मांगा है. दूरसंचार विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (ट्राई) ने पिछले सप्ताह ऐसी आठ-नौ कंपनियों की बैठक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दूरसंचार विनियामक ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय सिमकार्ड और ग्लोबल कॉलिंग कार्ड कंपनियों से विदेश जाने वाले ग्राहकों को वहां उनके कार्ड पर मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में कमी का मामला उठाया और इस पर उनसे जवाब मांगा है. दूरसंचार विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (ट्राई) ने पिछले सप्ताह ऐसी आठ-नौ कंपनियों की बैठक बुलायी थी. ट्राई ने उसने वैश्विक कार्ड पर सेवा की गुणवत्ता और ग्राहकों की असुविधा के बारे में जवाब देने को कहा है. इस बैठक में मैट्रिक्स, यूनीकनेक्ट और वनवल्र्ड टेलीसर्विसेज जैसी कंपनियां शामिल हुईं.

ट्राई के एक सूत्र ने कहा कि एसएमएस के जरिये कराये गये एक सर्वे में पाया गया कि ऐसे कार्डों का इस्तेमाल करने वाले करीब आधे ग्राहकों ने सेवाओं के प्रति असंतोष जताया. कुछ ने कहा कि उनका कार्ड आंशिक रूप से काम आया या बिल्कुल नहीं चला. सूत्र ने कहा कि सर्वे में करीब 30 फीसदी ग्राहकों ने कहा कि उनका कार्ड बिल्कुल काम नहीं आया, जबकि 20 फीसदी ने कहा कि उनका कार्ड थोड़ा-बहुत ही चला.

सूत्र ने कहा कि इस सर्वे के बाद ट्राई ने इस मामले पर ध्यान दिया है. कंपनियों से अपने इस मामले पर विचार कर एक-दो दिन में अपना जवाब देने को कहा गया है. उसने कहा कि ट्राई भारत में बेचे जोने वाले वैश्विक कॉलिंग कार्ड पर सेवा गुणवत्ता सुधारने के उपायों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola