ePaper

अब रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिल सकती है बाजार में गैस की कीमत तय करने की छूट!

Updated at : 14 Mar 2017 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
अब रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिल सकती है बाजार में गैस की कीमत तय करने की छूट!

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस उत्पादन को प्रोत्साहन देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी जैसी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनियों को कोयला खानों से प्राकृतिक गैस उत्पादन के मूल्य निर्धारण में आजादी देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को भेजा है. मंत्रालय ने मंत्रिमंडल को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि कंपनियों को कोयला खदानों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस उत्पादन को प्रोत्साहन देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी जैसी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनियों को कोयला खानों से प्राकृतिक गैस उत्पादन के मूल्य निर्धारण में आजादी देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को भेजा है. मंत्रालय ने मंत्रिमंडल को भेजे प्रस्ताव में कहा है कि कंपनियों को कोयला खदानों की तहों से निकलने वाली मीथेन गैस (सीबीएम) उत्पादन में इसका दाम बाजार मूल्य के अनुरूप रखने की आजादी होनी चाहिए.

कहा यह भी जा रहा है कि मंत्रालय के इस प्रस्ताव को यदि सरकार मान लेती है, तो तेल एवं गैस उत्पादन क्षेत्र की निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक फायदा होगा. हालांकि, कहा यह भी जा रहा है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की ओएनजीसी औश्र एस्सार ऑयल को भी इससे फायदा होगा.

इस समूचे घटनाक्रम से जुडे सूत्रों के अनुसार, मूल्य निर्धारण की आजादी मिलने के बाद कंपनियों अपने सीबीएम ब्लॉक से उत्पादन कार्य जल्द शुरू कर सकेंगी. ऐसा होने से निवेशकों के कोयला ब्लॉक छोड़ने के रुख में भी बदलाव आयेगा. कंपनियां गैस के मौजूदा दाम पर वहनीयता के सवाल को लेकर रुचि नहीं दिखा रही हैं. अब तक चार नीलामी दौर और नामांकन आधार पर सीबीएम के 33 ब्लॉक का आवंटन किया जा चुका है, जबकि गैस का उत्पादन इनमें से केवल चार में ही हो रहा है.

मंत्रिमंडल के पास भेजे गये प्रस्ताव में ऐसे ऑपरेटरों को विक्रेता के साथ एक निश्चित दूरी प्रक्रिया को अपनाते हुए सीबीएम गैस की बिक्री बाजार मूलय पर करने की अनुमति देने की बात कही गयी है. मंत्रालय के इस प्रस्ताव से रिलायंस को फायदा होगा, जिसके पास मध्य प्रदेश में दो ब्लॉक हैं और यह उत्पादन शुरु करने की प्रक्रिया में हैं. ओएनजीसी और एस्सार ऑयल को भी इस नई नीति से फायदा होगा. मूल्य निर्धारण की अनुमति मिलने से वह जल्द उत्पादन शुरू कर सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola