5जी के लिए हाथ मिलाएंगे नोकिया व एयरटेल
Updated at : 01 Mar 2017 9:42 PM (IST)
विज्ञापन

बार्सिलोना : प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल व नेटवर्क उपकरण बनाने वाली नोकिया ने अपने प्रौद्योगिकी भागीदारी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है जिसके तहत वे 5जी प्रौद्योगिकी मानकों तथा आपस में कनेक्टेड उपकरणों के प्रबंधन पर काम करेंगी. नोकिया के बयान में कहा गया है कि एक नये समझौते के तहत दोनों कंपनियां […]
विज्ञापन
बार्सिलोना : प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल व नेटवर्क उपकरण बनाने वाली नोकिया ने अपने प्रौद्योगिकी भागीदारी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है जिसके तहत वे 5जी प्रौद्योगिकी मानकों तथा आपस में कनेक्टेड उपकरणों के प्रबंधन पर काम करेंगी.
नोकिया के बयान में कहा गया है कि एक नये समझौते के तहत दोनों कंपनियां 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए इन नई सेवाओं के विकास पर काम करेंगी. इस सौदे के वित्तीय पहलू का ब्यौरा नहीं दिया गया है.
भारती एयरटेल के निदेशक (नेटवर्क सेवा) अभय सावरगांवकर ने कहा है कि 5जी और इंटरनेट आफ थिंग्स (आईओटी) एप्लीकेशनों में जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने की व्यापक गुंजाइश है. वहीं हुआवेई इंडिया के सीईओ जे चेन का कहना है कि भारतीय दूरसंचार कंपनियां 5जी प्रौद्योगिकी इस साल से अपनाना शुरू कर देंगी. यह प्रौद्योगिकी अपने मौजूदा रुप में 1000 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड दे सकती है.
उन्होंने कहा,‘ भारत में एमआईएमओ प्रौद्योगिक इस साल से अपनाई जाने लगेगी. हमने प्रमुख दूरसंचार कंपनियों से बातचीत की है जो कि इसमें रचि रखती हैं और जो कि इस समय वाणिज्यिक रुप से कार्यान्वयन के लिए केवल हुआवेई के पास उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




