सोमवार को बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार का कारोबार

Updated:
विज्ञापन
सोमवार को बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार का कारोबार

मुंबई : सोमवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुधार का रुख देखने को मिला. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 0.08 फीसदी वृद्धि के सा‍थ 23.81 अंक बढ़कर 28,916.78 पर आ गया. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में भी यही रुख रहा. इसका सूचकांक 0.06 फीसदी यानी 5.80 अंक उछलकर 8,945.30 पर […]

विज्ञापन

मुंबई : सोमवार को शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सुधार का रुख देखने को मिला. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 0.08 फीसदी वृद्धि के सा‍थ 23.81 अंक बढ़कर 28,916.78 पर आ गया. वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में भी यही रुख रहा. इसका सूचकांक 0.06 फीसदी यानी 5.80 अंक उछलकर 8,945.30 पर पहुंच गया.

गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 28.26 अंक का इजाफा हुआ था और यह 0.10 फीसदी बढ़कर 28,892.97 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ने भी पिछले कारोबारी दिन के कारोबार में बढ़त बनायी थी और यह 12.60 अंक या 0.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,939.50 पर बंद हुआ. शेयर बाजार में शुक्रवार से लगातार तीन दिन अवकाश था.

इस बीच, भारतीय मुद्रा बाजार में निर्यातकों और बैंकों के डॉलर की बिकवाली करने से शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 17 पैसे मजबूत होकर 66.65 के स्तर पर रहा. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने से भी रुपये को समर्थन मिला, लेकिन घरेलू शेयर बाजारों के नीचे खुलने से यह वृद्धि थम गयी. अंतिम दिन के कारोबार में गुरुवार को रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 66.82 के स्तर पर रहा था. शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाजार बंद रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola