धोखाधड़ी के आरोप में रिंगिंग वेल्स के एमडी मोहित गोयल पहुंच गये जेल

Published at :24 Feb 2017 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में रिंगिंग वेल्स के एमडी मोहित गोयल पहुंच गये जेल

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को महज 251 रुपये कीमत में ‘फ्रीडम 251’ स्मार्टफोन देने की घोषणा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल को धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में लिया. गाजियाबाद स्थित कंपनी अयाम इंटरप्राइजेज ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि रिंगिंग […]

विज्ञापन

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को महज 251 रुपये कीमत में ‘फ्रीडम 251’ स्मार्टफोन देने की घोषणा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल को धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में लिया. गाजियाबाद स्थित कंपनी अयाम इंटरप्राइजेज ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोप लगाया था कि रिंगिंग बेल्स ने उसके साथ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. इसी आधार पर गोयल को हिरासत में लिया गया है.

गाजियाबाद के पुलिस उपाधीक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए गोयल को हिरासत में लिया गया है. प्राथमिकी में अयाम इंटरप्राइजेज ने दावा किया है कि गोयल और उनकी कंपनी के अन्य लोगों ने नवंबर, 2015 में फ्रीडम 251 का डिस्ट्रिब्यूटरशिप लेने को प्रेरित किया. थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोप लगाने वाली कंपनी का कहना है कि हमने रिंगिंग बेल्स को रियल टाइम ग्रॉस-सेटलमेंट के माध्यम से कई बार में 30 लाख रुपये दिये, लेकिन उसने हमें महज 13 लाख रुपये की कीमत का सामान दिया.

आरोप लगाने वाली कंपनी का कहना है कि बाद में हमें सामान और नकद मिलाकर कुल 14 लाख रुपये वापस मिले. कंपनी के मालिकों का दावा है कि अपने बकाया 16 लाख रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी थी. इसी कारण उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola