ePaper

2000 के नोटों से बढ़ेगा भ्रष्‍टाचार, यह अर्थव्‍यवस्‍था के लिए ठीक नहीं : बाबा रामदेव

Updated at : 20 Feb 2017 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
2000 के नोटों से बढ़ेगा भ्रष्‍टाचार, यह अर्थव्‍यवस्‍था के लिए ठीक नहीं : बाबा रामदेव

नयी दिल्‍ली : मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करने वाले बाबा रामदेव ने अपने सुर बदल दिये हैं. उन्‍होंने 2000 के नये नोटों को देश के लिए खतरा बताया और कहा कि 2000 के नोटों से भ्रष्‍टाचार बढ़ेगा यह देश के लिए सही नहीं है. बाबा रामदेव ने कहा कि 2000 के […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करने वाले बाबा रामदेव ने अपने सुर बदल दिये हैं. उन्‍होंने 2000 के नये नोटों को देश के लिए खतरा बताया और कहा कि 2000 के नोटों से भ्रष्‍टाचार बढ़ेगा यह देश के लिए सही नहीं है. बाबा रामदेव ने कहा कि 2000 के नोट अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा.

बाबा रामदेव ने सोमवार को कहा कि मैं 2000 रुपये के नोट को पसंद नहीं करता क्योंकि इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा. बाबा रामदेव ने कहा कि इसे ले जाना आसान है और अवैध लेन-देन में इसका आसानी से इस्तेमाल हो सकता है. 2000 के नोटों से रिश्वत लेने और देने वालों को आसानी होगी.

लंबे समय से काले धन के खिलाफ मुहिम चला रहे बाबा रामदेव ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से देश में जमा काले धन पर तो चोट पहुंची है लेकिन विदेशों में जमा कालेधन पर कोई असर नहीं पड़ा है. सरकार को विदेशों में जमा कालेधन पर प्रहार करने की जरुरत है. बाबा रामदेव ने उम्मीद जतायी कि केंद्र सरकार विदेश में जमा काले धन को वापस लाने के लिए कड़े कदम उठायेगी.

पतंजलि के संस्‍थापक योगगुरु रामदेव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तीन साल पूरे करने जा रही है लेकिन अभी दो साल बाकी हैं. प्रधानमंत्री का पद काफी शक्तिशाली होता है और इस पद पर बैठा व्‍यक्ति कुछ भी कर सकता है. मुझे उम्मीद है कि विदेश से काला धन लाने के लिए पीएम मोदी इन दो सालों में कोई बड़ा कदम जरूर उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola