ePaper

नेपाल में चीन के निवेशकों को दी जायेगी प्राथमिकता : लीलामणि पौडियाल

Updated at : 18 Feb 2017 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में चीन के निवेशकों को दी जायेगी प्राथमिकता : लीलामणि पौडियाल

बीजिंग : चीन में नेपाल के राजदूत ने कहा है कि उनका देश चीनी निवेशकों को बडे पैमाने के निवेश के लिए ‘वरीयता’ देने की नीति की पेशकश कर रहा है. नेपाल की ओर से यह बात ऐसे समय कही गयी है, जब खुद चीन हिमालय की गोद में बसे इस देश के साथ अपना […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन में नेपाल के राजदूत ने कहा है कि उनका देश चीनी निवेशकों को बडे पैमाने के निवेश के लिए ‘वरीयता’ देने की नीति की पेशकश कर रहा है. नेपाल की ओर से यह बात ऐसे समय कही गयी है, जब खुद चीन हिमालय की गोद में बसे इस देश के साथ अपना रणनीतिक संबंध गहरा करने का प्रयास कर रहा है.

नेपाल के राजदूत लीलामणि पौडियाल ने यहां कहा कि नेपाल चीन की उन कंपनियों को वरीयता देने की नीति की पेशकश करता है, जो देश में निवेश की इच्छुक हैं. उन्होंने कहा कि हालांकि, नेपाल में सरकारी जमीन की कमी, बिजली की किल्लत, इंटरनेट की रफ्तार धीमी रहने और भाषा की बाधाओं से निवेशका काम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. उन्होंने यहां एक संगोष्ठी में कहा कि चीनी उद्यमियों को नेपाल की इकाइयों को सेवाओं और उत्पादों के विकास में सहयोग करने, अपनी उत्पादन सुविधाओं को वहां ले जाने को प्रोत्साहित किया जाता है.

इसी संगोष्ठी में नेपाल के आर्थिक मामलों के मंत्री विनोद प्रसाद आचार्य ने कहा कि नेपाल सरकार उद्योग के वर्गीकरण और निवेश के इलाके आधार पर निवेशकों को कंपनी आयकर में अलग अलग प्रकार की रियायतें देने की पेशकश करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola