ePaper

रिजर्व बैंक की ब्याज दर कटौती की उम्मीद में सेंसेक्स खुला सपाट, निफ्टी 8,700 के पार

Updated at : 08 Feb 2017 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की ब्याज दर कटौती की उम्मीद में सेंसेक्स खुला सपाट, निफ्टी 8,700 के पार

मुंबई : रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद में बुधवार को शेयर बाजारों में उत्साह का रुख देखा जा रहा है. बुधवार को कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सपाट होकर खुला, जबकि निफ्टी 8,700 अंक के पार पहुंच गया. बुधवार […]

विज्ञापन

मुंबई : रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद में बुधवार को शेयर बाजारों में उत्साह का रुख देखा जा रहा है. बुधवार को कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सपाट होकर खुला, जबकि निफ्टी 8,700 अंक के पार पहुंच गया.

बुधवार को कारोबार की शुरुआत में बीएसई का बेंचमार्क सेंसेसक्स 3 अंकों की बढ़त के 28,338 अंक पर खुला. वहीं, निफ्टी 50 भी दो अंकों की बढ़त लेकर 8,770 के स्तर को पार कर गया. बीएसई में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 0.5 और 0.3 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. कारोबार की शुरुआत में टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त बनी हुई है.

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक की ओर से बुधवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश की जानी है, जिसमें देश के कारोबारियों को नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 फीसदी कटौती की उम्मीद है. शेयर बाजार में निवेशकों की टकटकी और उम्मीद के कारण बाजार में बढ़त का रुख बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola