सेवा PMI में जनवरी में लगातार तीसरे महीने गिरावट बरकरार

Updated:
विज्ञापन
सेवा PMI में जनवरी में लगातार तीसरे महीने गिरावट बरकरार

नयी दिल्ली : देश में सेवा क्षेत्र में नए ऑर्डरो में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है. सेवा क्षेत्र की कंपनियों के परचेजिंग मैनजरों के बीच किए जाने वाले एक मासिक सर्वेक्षण निक्की इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) में यह बात सामने आई है. यह सर्वेक्षण मासिक आधार पर सेवा क्षेत्र की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में सेवा क्षेत्र में नए ऑर्डरो में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है. सेवा क्षेत्र की कंपनियों के परचेजिंग मैनजरों के बीच किए जाने वाले एक मासिक सर्वेक्षण निक्की इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) में यह बात सामने आई है. यह सर्वेक्षण मासिक आधार पर सेवा क्षेत्र की गतिविधियों के रुझान पेश करता है.

जनवरी में यह सूचकांक 48.7 और दिसंबर 2016 में 46.8 था. पीएमआई का 50 से उपर रहना संबंधित क्षेत्र में वृद्धि और 50 से नीचे गिरावट का संकेत है. इस सर्वेक्षण रपट की सहलेखिका और आईएचएस मार्किट में अर्थशास्त्री पॉलीयाना डी लीमा का कहना है कि भारत का सेवा क्षेत्र 2017 के पहले महीने में भी गिरावट के दौर से जूझता रहा. यह लगातार तीसरा महीना है जिबकि इस क्षेत्र की कंपनियों के आर्डर में कमी आई है. सर्वेक्षण के अनुसार दिसंबर से ही साधन लागत मुद्रास्फीति धीमी पड गयी है तथा औसत बिक्री मूल्य कम हुआ है. इसके चलते अगले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों में कटौती करने को प्रेरित हो सकता है. गौरतलब है कि रिजर्व बैंक की अगली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आठ फरवरी को होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola