अब शक्तिकांत दास ने अमेजन को लगायी फटकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज आमेजन से कहा कि वह भारतीय चिन्हों और प्रतीकों को लेकर गंभीरता दिखायें. उन्होंने आमेजन को सतर्क करते हुये कहा कि इनके प्रति लापरवाही से वह खुद के लिये जोखिम खडा करेंगे. दास ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आमेजन, बेहतर आचरण कीजिए. भारतीय चिन्ह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने आज आमेजन से कहा कि वह भारतीय चिन्हों और प्रतीकों को लेकर गंभीरता दिखायें. उन्होंने आमेजन को सतर्क करते हुये कहा कि इनके प्रति लापरवाही से वह खुद के लिये जोखिम खडा करेंगे.
दास ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आमेजन, बेहतर आचरण कीजिए. भारतीय चिन्ह और प्रतीकों को हल्के में नहीं लें, ऐसी हरकतों से दूर रहें. लापरवाही आपको जोखिम में डालेगी. ‘ हालांकि, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘आमेजन पर टिप्पणी भारत के एक नागरिक की हैसियत से की है क्योंकि मुझे यह काफी गहराई से महसूस हुआ. इसे और कुछ नहीं समझा जाना चाहिए.’ पिछले सप्ताह आमेजन के भारतीय झंडे के चित्र वाला पायदान बेचने को लेकर भारत ने पुरजोर विरोध जताया. बाद में इस ई-खुदरा कंपनी ने कनाडा की वेबसाइट से इसे हटा लिया.
आमेजन के प्रवक्ता ने वाशिंगटन पोस्ट से कहा था कि पायदान अब बिक्री के लिये वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा. भारतीय झंटे से जुडे इस घटनाक्रम के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आमेजन के बारे में कई शिकायतें मिली जिसमें महात्मा गांधी के चित्र के साथ सामान बेचे जाने की शिकायत की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










