नोटबंदी एक सहासिक फैसला, जीएसटी से बेहतर होगा टैक्स प्रशासन : जेटली

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को सरकार की सबसे सहासिक कदम बताया. आज उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर राय रखते हुए पर कहा कि नोटंबदी के बाद बैंकों में काफी पैसा आया है. इससे ब्याज दर नीचे हो जायेगी. करीब 86 प्रतिशत मुद्रा को चलन से बाहर किया जाना सकल घरेलू […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को सरकार की सबसे सहासिक कदम बताया. आज उन्होंने नोटबंदी के फैसले पर राय रखते हुए पर कहा कि नोटंबदी के बाद बैंकों में काफी पैसा आया है. इससे ब्याज दर नीचे हो जायेगी. करीब 86 प्रतिशत मुद्रा को चलन से बाहर किया जाना सकल घरेलू उत्पाद का 12.2 प्रतिशत बैठता है. इससे देश की अर्थव्यवस्था पर अच्छे प्रभाव पड़ेंगे.
बैंकों के बाहर कतारें खत्म हो गयी है. व्यवस्था में नकदी डालने का काम आगे बढ़ रहा है.नकदी कम करने से अपराध और आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता, लेकिन इससे उन्हें कड़ा झटका दिया जा सकता है. वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी अन्य सुधारों की तरह उलटफेर करने वाला है. क्योंकि ये पुरानी स्थिति को बदलने का काम करती है. जीएसटी को लेकर बात करते हुए वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि इस साल देश में जीएसटी लागू हो जायेगी. देश का टैक्स प्रशासन और बेहतर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










