आईफोन की बिक्री घटी, टिम कुक के वेतन में कटौती
Updated at : 07 Jan 2017 3:44 PM (IST)
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक के वर्ष 2016 के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती की है. कंपनी ने यह निर्णय उसकी वार्षिक बिक्री में 15 साल में पहली बार गिरावट आने के चलते किया है. क्युरिटीज एंड एक्सचेंज को कल भेजी जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक के वर्ष 2016 के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती की है. कंपनी ने यह निर्णय उसकी वार्षिक बिक्री में 15 साल में पहली बार गिरावट आने के चलते किया है. क्युरिटीज एंड एक्सचेंज को कल भेजी जानकारी के अनुसार कंपनी ने कहा कि वर्ष 2016 में उसने कुक को 87.5 लाख डॉलर वेतन-भत्तों का भुगतान किया जो 2015 में दिए गए 1.03 करोड़ डॉलर से कम है.
कुक का मूल वेतन हालांकि, 2016 में 20 लाख डॉ

लर से बढाकर 30 लाख डॉलर कर दिया गया था जो सीधे तौर पर 50 प्रतिशत की वृद्धि है. लेकिन इस दौरान कुक एवं अन्य कार्यकारियों को बोनस एवं भत्तों के तौर पर मिलने वाले लाभ तय लक्ष्य का 89.5 प्रतिशत ही दिये गये. इससे पहले यह अधिकतम मिलता रहा है. स प्रकार कुक को नकद बोनस के तौर पर 2016 में 54 लाख डॉलर मिला है जो 2015 में 80 लाख डॉलर था. उनके एपल में 2011 में शीर्ष पद संभालने के बाद यह पहली बार उनके वेतन-भत्ते में कटौती की हुई है.
कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2016 में आईफोन की बिक्री में 2007 के बाद पहली बार कमी आई है. पिछले 15 साल में पहली बार उसकी वार्षिक आय में कमी आई है. पनी ने बताया कि उसकी वार्षिक बिक्री में चार प्रतिशत की कमी आई है और यह 215.6 अरब डॉलर रही है जबकि कंपनी ने आय का लक्ष्य 223.6 अरब डॉलर रखा था. कंपनी ने बताया कि 2015 के रिकार्ड तोड प्रदर्शन के मुकाबले 2016 में उसकी शुद्ध बिक्री 7.7 प्रतिशत और शुद्ध परिचालन आय 15.7 प्रतिशत कम रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




