ePaper

चीन से करीब 2 लाख कारों को वापस मंगायेगी BMW

Updated at : 26 Dec 2016 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
चीन से करीब 2 लाख कारों को वापस मंगायेगी BMW

बीजिंग : जर्मनी की बड़ी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लयू चीन में 1,93,611 कारों को उनकी एयरबैग खराबी को देखते हुये वापस मंगायेगी. गुणवत्ता मानकों पर नजर रखने वाली एक संस्था ने आज यह जानकारी दी. बीएमडब्ल्यू की 9 दिसंबर 2005 और 23 दिसंबर 2011 के बीच विनिर्मित 1,68,861 आयातित कारों और 12 जुलाई 2005 से […]

विज्ञापन

बीजिंग : जर्मनी की बड़ी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लयू चीन में 1,93,611 कारों को उनकी एयरबैग खराबी को देखते हुये वापस मंगायेगी. गुणवत्ता मानकों पर नजर रखने वाली एक संस्था ने आज यह जानकारी दी. बीएमडब्ल्यू की 9 दिसंबर 2005 और 23 दिसंबर 2011 के बीच विनिर्मित 1,68,861 आयातित कारों और 12 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2011 के बीच विनिर्मित सेडान कारों को एक अगस्त 2017 से वापस मंगाया जायेगा. गुणवत्ता निरीक्षण, जांच और संगरोधन सामान्य प्रशासन ने यह जानकारी दी है.

कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ड्राइवर और अगली सीट के यात्री के एयरबैग में खराबी को देखते हुये सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बीएमडब्ल्यू ने खराब हिस्से को बदलने का वादा किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola