वाडिया ने टाटा संस व रतन टाटा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया

मुंबई: उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा संस, इसके अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा व कुछ निदेशकों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया है. वाडिया का आरोप है कि टाटा समूह की तीन कंपनियों से उन्हें हटाने के लिए जो विशेष प्रस्ताव लाया गया उसमें उनके खिलाफ कथित तौर पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की गयी. ब्रिटानिया […]
मुंबई: उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा संस, इसके अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा व कुछ निदेशकों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया है. वाडिया का आरोप है कि टाटा समूह की तीन कंपनियों से उन्हें हटाने के लिए जो विशेष प्रस्ताव लाया गया उसमें उनके खिलाफ कथित तौर पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की गयी.
ब्रिटानिया इंडस्टरीज के चेयरमैन वाडिया ने यह वाद अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया है. वाडिया को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस पी मिस्त्री का समर्थक माना जाता है. टाटा संस ने टाटा केमिकल्स, टाटा मोटर्स व टाटा स्टील के बोर्डों से वाडिया को स्वतंत्र निदेशक पद से हटाने के लिए विशेष प्रस्ताव शेयरधारकों के विचारार्थ पेश किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




