केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अपडेट, 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जानें कब तक करना होगा इंतजार

Updated at : 11 Feb 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
8th Pay Commission Update 2026

8th Pay Commission Update 2026

8th Pay Commission Update 2026: 8वें वेतन आयोग पर सरकार ने राज्यसभा में अहम अपडेट दिया है. आयोग का गठन हो चुका है और इसकी रिपोर्ट 2027 तक आने की उम्मीद है. वहीं, पुरानी पेंशन और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल करेंगे.

विज्ञापन

8th Pay Commission Update 2026: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. राज्यसभा में सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोग के गठन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और इसकी औपचारिक अधिसूचना 3 नवंबर 2025 को जारी कर दी गई थी. इस अपडेट के बाद अब कर्मचारियों की नजरें वेतन वृद्धि और भत्तों में होने वाले बदलावों पर टिकी हैं.

वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट की स्थिति

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब के दौरान बताया कि 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी शर्तों की गहन समीक्षा कर रहा है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आयोग अपनी सिफारिशें तय समय सीमा के भीतर ही पेश करेगा.

रिपोर्ट और लागू होने की समयसीमा

  • आयोग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है.
  • अनुमान है कि आयोग अपनी सिफारिशें साल 2027 में सरकार को सौंपेगा.
  • रिपोर्ट आने और सरकार द्वारा उसे मंजूरी मिलने के बाद ही नया वेतन ढांचा लागू होगा. यानी कर्मचारियों को वास्तविक लाभ के लिए अभी थोड़ा और धैर्य रखना होगा.

खर्च का अनुमान अभी संभव नहीं

जब सांसदों ने नए वेतन आयोग से सरकारी खजाने पर पड़ने वाले बोझ के बारे में पूछा, तो सरकार ने कहा कि फिलहाल इसका सटीक आकलन करना मुमकिन नहीं है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, वास्तविक वित्तीय प्रभाव तभी पता चलेगा जब आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश कर देगा और सरकार उसे स्वीकार कर लेगी.

कल सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी

एक तरफ सरकार प्रक्रिया की जानकारी दे रही है, तो दूसरी तरफ कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है. 12 फरवरी 2026 को कर्मचारी संगठनों (CCGEW) ने एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है.

  • मूल वेतन में 50% महंगाई भत्ते (DA) का विलय.
  • 20% अंतरिम राहत की तत्काल घोषणा.
  • नई पेंशन योजना (NPS) को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दोबारा लागू करना.

Also Read: क्या आपके शहर की ब्रांच भी रहेगी बंद? 12 फरवरी को बैंक जाने से पहले पढ़ ले ये खबर

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola