8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के अच्छे दिन! सैलरी में हो सकती है 30% से ज्यादा बढ़ोतरी

8th Pay Commission
8th Pay Commission से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 30% से अधिक वेतन वृद्धि की उम्मीद है. सरकार पर ₹1.8 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, लेकिन इससे 1.12 करोड़ लाभार्थियों को फायदा होगा और देश में उपभोग व मांग में इजाफा हो सकता है.
8th Pay Commission: देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस आयोग का गठन किया जाएगा, जिससे करीब 1.1 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिलेगा.
सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026-27 वित्तीय वर्ष (FY27) तक 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जा सकता है. इसका उद्देश्य न केवल कर्मचारियों की आय में इज़ाफा करना है, बल्कि उपभोग में वृद्धि करके अर्थव्यवस्था को भी गति देना है.
कितनी बढ़ सकती है सैलरी? वेतन वृद्धि का अनुमान
Ambit Institutional Equities की एक रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की सैलरी व पेंशन में 30% से 34% तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इस संभावित बढ़ोतरी से लगभग 44 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स, यानी कुल मिलाकर करीब 1.12 करोड़ लाभार्थी सीधे प्रभावित होंगे. हालांकि, इस वेतन एवं पेंशन वृद्धि को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को लगभग ₹1.8 लाख करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार उठाना पड़ सकता है, जो सरकार के कुल राजकोषीय व्यय पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है.
8th Pay Commission: कैसे तय होती है सैलरी?
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी चार मुख्य हिस्सों में बंटी होती है:
- बेसिक पे (Basic Pay)
- यह वेतन का मूल हिस्सा होता है, जो कर्मचारी की सीनियरिटी और ग्रेड पर आधारित होता है.
- महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA)
- यह महंगाई की भरपाई के लिए दिया जाता है. वर्तमान में यह 50% तक हो चुका है.
- जैसे: अगर बेसिक ₹18,000 है और DA 50% है, तो DA = ₹9,000। कुल वेतन = ₹27,000
- मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance – HRA)
- शहर की श्रेणी के अनुसार यह भिन्न होता है (X, Y, Z श्रेणियां)
- यातायात भत्ता (Transport Allowance – TA)
- कर्मचारियों को यात्रा में होने वाले खर्च के लिए निश्चित राशि प्रदान की जाती है.
सैलरी स्ट्रक्चर
- बेसिक पे: 51.5%
- DA: 30.9%
- HRA: 15.4%
- TA: 2.2%
फिटमेंट फैक्टर और DA पर असर
7वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर को 2.57 निर्धारित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप न्यूनतम बेसिक वेतन ₹18,000 तक बढ़ाया गया. हालांकि, आयोग की सिफारिशें लागू होते ही महंगाई भत्ता (DA) को शून्य कर दिया गया, क्योंकि उस समय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI Index) को फिर से आधार वर्ष के अनुसार रीसेट किया गया था.
इसके कारण कुल वेतन में वास्तविक वृद्धि केवल 14.3% तक सीमित रही, क्योंकि बढ़ोतरी केवल मूल वेतन पर ही आधारित थी. इसी तर्ज पर, 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद भी DA को फिर से 0 से शुरू किया जा सकता है, जिससे प्रारंभिक वेतन वृद्धि अपेक्षाकृत कम महसूस हो सकती है.
Also Read : आज आधी रात से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो रहा गोट सेल, होम प्रोडक्ट पर 85% तक छूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










