खुशखबरी! निष्क्रिय भविष्य निधि खातों पर मिलेगा 8.8 फीसदी ब्याज

हैदराबाद : केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि सरकार जल्द ही निष्क्रिय पड़े भविष्य निधि खातों पर 8.8 प्रतिशत ब्याज चुकाने के लिए सेवानिवृत्ति कोष निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को अधिकृत करने के लिए अधिसूचना जारी करेगी. दत्तात्रेय ने कहा कि निष्क्रिय खातों पर 2011 से ब्याज नहीं दिया गया है. […]
हैदराबाद : केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि सरकार जल्द ही निष्क्रिय पड़े भविष्य निधि खातों पर 8.8 प्रतिशत ब्याज चुकाने के लिए सेवानिवृत्ति कोष निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को अधिकृत करने के लिए अधिसूचना जारी करेगी.
दत्तात्रेय ने कहा कि निष्क्रिय खातों पर 2011 से ब्याज नहीं दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के दिशानिर्देशों के अनुरुप हमने ऐसे खातों पर भी ब्याज देने का निर्णय किया है ताकि उन्हें परिचालन में लाया जा सके.
उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिये हैं. इसकी अधिसूचना एक हफ्ते के भीतर जारी की जाएगी. इससे करीब 9.70 करोड़ श्रमिकों या कर्मचारियों को लाभ होगा. यह उनके लिए दिवाली के उपहार की तरह है.
मंत्री ने कहा कि अधिकारियों ने देशभर में ऐसे 42,000 करोड़ खातों की पहचान की है. गौरतलब है कि भविष्य निधि खाते में तीन साल तक कोई अंशदान नहीं किये जाने पर वह ‘निष्क्रिय खाता’ हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




