मारुति सुजुकी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 60% बढ़कर 2,398 करोड़ रुपये

Published at :27 Oct 2016 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति सुजुकी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 60% बढ़कर 2,398 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 60.18 प्रतिशत बढ़कर 2,398 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,497 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही शुद्ध लाभ 60.18 प्रतिशत बढ़कर 2,398 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,497 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन से कुल आय 29.28 प्रतिशत बढ़कर 20,296.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 15,699.7 करोड़ रुपये थी.

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने 4,18,470 वाहन बेचे, जो एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक हैं. बंबई शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार में मारुति सुजुकी का शेयर 1.02 प्रतिशत चढ़कर 5,932.10 रुपये पर पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola