ATM कार्ड सेंध मामले में सरकार सख्त, त्वरित कार्रवाई का निर्देश

नयी दिल्ली: सरकार ने आज डेबिट कार्ड धोखाधडी में कदम उठाते हुए संबंधित बैंकों तथा रिजर्व बैंक से सुरक्षा में सेंध की प्रकृति पर रिपोर्ट देने को कहा है. इस धोखाधडी से 32.5 लाख कार्ड प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही सरकार ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी […]
नयी दिल्ली: सरकार ने आज डेबिट कार्ड धोखाधडी में कदम उठाते हुए संबंधित बैंकों तथा रिजर्व बैंक से सुरक्षा में सेंध की प्रकृति पर रिपोर्ट देने को कहा है. इस धोखाधडी से 32.5 लाख कार्ड प्रभावित हुए हैं. इसके साथ ही सरकार ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके हितों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने डेबिट कार्ड मामले में रिपोर्ट तलब की है. हमारा उद्देश्य इस नुकसान पर नियंत्रण पाना है.’ नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया के अनुसार चोरी के डेबिट कार्ड डेटा के जरिये 19 बैकों के 641 ग्राहकों को 1.3 करोड रपये का चूना लगाया गया है. सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ प्रभावित बैंकों से डेटा सेंधमारी का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है. साथ ही उनसे साइबर अपराधों से निपटने की तैयारियों के बारे भी पूछा गया है. आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकान्त दास ने कहा कि सभी पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




