ePaper

सब्जी एवं खाद्य वस्तुओं के दाम घटने से सितंबर में थोक मुद्रास्फीति घटकर 3.57 प्रतिशत

Updated at : 14 Oct 2016 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी एवं खाद्य वस्तुओं के दाम घटने से सितंबर में थोक मुद्रास्फीति घटकर 3.57 प्रतिशत

नयी दिल्ली : सब्जियों के साथ अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी से सितंबर माह में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 3.57 प्रतिशत पर आ गई है. अगस्त में यह 3.74 प्रश्तिात पर थी. सिंबर, 2015 में थोक मुद्रास्फीति शून्य से 4.59 प्रतिशत नीचे थी. खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी से थोक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सब्जियों के साथ अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी से सितंबर माह में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 3.57 प्रतिशत पर आ गई है. अगस्त में यह 3.74 प्रश्तिात पर थी. सिंबर, 2015 में थोक मुद्रास्फीति शून्य से 4.59 प्रतिशत नीचे थी. खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी से थोक मुद्रास्फीति नीचे आई है. माह के दौरान सब्जियों की मुद्रास्फीति शून्य से 10.91 प्रतिशत नीचे थे.

जुलाई में इस वर्ग में मुद्रास्फीति 28.45 प्रतिशत के उच्चस्तर पर थी. समीक्षाधीन अवधि में प्याज की मुद्रास्फीति भी शून्य से 70.52 प्रतिशत नीचे थी. वाणिज्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार सितंबर में दालों की मुद्रास्फीति 23.99 प्रतिशत के उच्चस्तर पर थी. समीक्षाधीन अवधि में आलू पर सबसे अधिक मुद्रास्फीतिक दबाव देखा गया. इसकी महंगाई दर 73.31 प्रतिशत पर थी. इसी तरह माह के दौरान फलों के दाम 14.10 प्रतिशत बढे. कुल मिलाकर खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति में सितंबर में अच्छी गिरावट देखी गई. माह के दौरान यह घटकर 5.75 प्रतिशत पर आ गई.
अगस्त में यह 8.23 प्रतिशत पर थी. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति नवंबर, 2014 से मार्च, 2016 तक नकारात्मक दायरे में थी.अगस्त तक इसमें लगातार छह महीने वृद्धि हुई। सितंबर में मुद्रास्फीति नीचे आई. विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति सितंबर में बढकर 2.48 प्रतिशत हो गई, जो अगस्त में 2.42 प्रतिशत पर थी.
इसी तरह चीनी की मुद्रास्फीति 32.92 प्रतिशत तथा पेट्रोल की 1.25 प्रतिशत रही. जुलाई माह के थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकडे को उपर की ओर संशोधित कर 3.72 प्रतिशत कर दिया गया है. इसका शुरआती अनुमान 3.55 प्रतिशत का था. थोक मुद्रास्फीति के आंकडे भी कमोबेश खुदरा मुद्रास्फीति की तर्ज पर आए हैं. सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई है जो इसका 13 महीने का निचला स्तर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola