पेट्रोल के दाम 3.38 रुपये प्रति लीटर बढे, डीजल 2.67 रुपये महंगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम आज 3.38 रुपये प्रति लीटर बढा दिए जबकि डीजल 2.67 रुपये प्रति लीटर महंगा करने की घोषणा की. इस तरह से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में दो महीने की गिरावट का क्रम थम गया है. देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन ने कहा है […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम आज 3.38 रुपये प्रति लीटर बढा दिए जबकि डीजल 2.67 रुपये प्रति लीटर महंगा करने की घोषणा की.
इस तरह से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में दो महीने की गिरावट का क्रम थम गया है. देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन ने कहा है कि नयी दरें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम मौजूदा 60.09 रुपये से बढकर 63.47 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे.
इसी तरह दिल्ली में डीजल के दाम 50.27 रुपये से बढकर 52.94 रुपये होंगे. कंपनियों का कहना है कि बीते पखवाडे में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में 13 प्रतिशत की बढोतरी के कारण इ’धन कीमत में यह वृद्धि जरुरी थी। इसेस पहले दो महीने में इनके दाम चार बार घटाए गए थे। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम कुल मिलाकर 5.56 रुपये व डीजल का दाम 4.92 रुपये प्रति लीटर कम हुआ था.
आईओसी के बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मौजूदा स्तर को देखते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम बढाने वांछित हैं. आईओसी के साथ साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम हर महीने की पहली व 16वीं तारीख को पेट्रोल व डीजल के दाम में संशोधन करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










