ePaper

मारुति का जलवा बरकरार, टॉप 10 में सात मारुति के मॉडल

Updated at : 28 Aug 2016 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
मारुति का जलवा बरकरार, टॉप 10 में सात मारुति के मॉडल

नयी दिल्ली: देश के यात्री वाहन बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया शीर्ष पर बनी हुई है. जुलाई बाजार में सबसे लोकप्रिय रहे 10 में से सात मॉडल इसीके हैं जिनमें इसकी स्पोट्स यूनिटिलिटी विटारा ब्रेजा भी शामिल है जिसे हाल ही में पेश किया गया था. वाहन कंपनियों के मंच सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश के यात्री वाहन बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया शीर्ष पर बनी हुई है. जुलाई बाजार में सबसे लोकप्रिय रहे 10 में से सात मॉडल इसीके हैं जिनमें इसकी स्पोट्स यूनिटिलिटी विटारा ब्रेजा भी शामिल है जिसे हाल ही में पेश किया गया था. वाहन कंपनियों के मंच सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) द्वारा जारी नवीनतम आंकडों के अनुसार शीर्ष दस यात्री वाहनों में पहले स्थान पर मारुति की ऑल्टो है जिसकी जुलाई में 19,844 इकाइयां बिकी हैं जबकि पिछले साल इसकी 22,212 इकाइयां बिकी थीं.

दूसरे स्थान पर मारुति डिजायर रही जिसकी 16,170 इकाइयां बिकी थीं जबकि पिछले साल यह 19,716 इकाई थी. इसीकी वैगन आर जुलाई में कुल 15,207 इकाई की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही.मारुति का ही स्विफ्ट मॉडल जुलाई में बिक्री के संदर्भ में चौथे स्थान पर रहा और उसकी कुल 13,934 इकाइयां बिकीं.मारुति की प्रतिद्वंदी कंपनी हुंदै की हैचबैक ग्रांड आई10 जुलाई में पांचवे स्थान पर रही और उसके इस मॉडल की 11,961 कारों की बिक्री हुई.मारुति की नई पेशकश विटारा ब्रेजा ने शीर्ष दस की सूची में छठा स्थान बनाया और कुल 10,232 कारों की बिक्री की. हुंदै की एलीट आई20 9,910 कारों की बिक्री के साथ जुलाई में इस सूची में सातवें स्थान पर रही.रेनॉ की क्विड 9,897 इकाइयों की बिक्री के साथ आठवें और मारुति की बलेनो 9,120 इकाइयों के साथ नौंवे स्थान पर रही. इस सूची में अंतिम स्थान मारुति की ओमनी का है जिसकी 8,564 इकाइयां इस अवधि में बिकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola