ePaper

सरकार ने ऑनलाइन कंपनियों से कहा, कडाई से ई-कामर्स दिशानिर्देशों का पालन करें

Updated at : 21 Aug 2016 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने ऑनलाइन कंपनियों से कहा, कडाई से ई-कामर्स दिशानिर्देशों का पालन करें

नयी दिल्ली : सरकार ने ऑनलाइन रिटेलरों से ई-कामर्स दिशानिर्देशों का कडाई से पालन करने को कहा है. ऑफलाइन कंपनियों ने ई-कामर्स कंपनियों द्वारा अखबारों में बिक्री की घोषणा संबंधी विज्ञापनों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में हाल में हुई बैठक में ई-कामर्स कंपनियों को यह निर्देश दिया गया. एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने ऑनलाइन रिटेलरों से ई-कामर्स दिशानिर्देशों का कडाई से पालन करने को कहा है. ऑफलाइन कंपनियों ने ई-कामर्स कंपनियों द्वारा अखबारों में बिक्री की घोषणा संबंधी विज्ञापनों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में हाल में हुई बैठक में ई-कामर्स कंपनियों को यह निर्देश दिया गया. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बैठक में ऑनलाइन कंपनियों को यह स्पष्ट कर दिया गया कि वे किसी तरह की बिक्री छूट की घोषणा नहीं कर सकती हैं.

यदि वे इस तरह का विज्ञापन दे रही हैं तो उन्हें स्पष्ट करना होगा कि यह छूट या रियायत उसके वेंडरों या ब्रांड मालिकों द्वारा दी जा रही है.” अधिकारी ने बताया कि इस बारे में कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सहित कई अंशधारकों से काफी शिकायतें मिली हैं. कैट ने औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) से प्रमुख ई-रिटेलरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वे मनमाने तरीके से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों का उल्लंघन कर रही हैं. इस बैठक में डीआईपीपी के सचिव रमेश अभिषेक, उपभोक्ता मामलों के सचिव और कई बडी ऑनलाइन रिटेलर कंपनियां शामिल हुईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola