बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 118 अंक मजबूत होकर हुआ बंद

Updated:
विज्ञापन
बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 118 अंक मजबूत होकर हुआ बंद

मुंबई : स्थानीय शेयर बाजारों में दो दिन की गिरावट के बाद आज तेजी दिखी और नई लिवाली के जोर से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 118 अंक की बढत के साथ 28,123.44 अंक पर बंद हुआ. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई बैठक के प्रकाशित विवरण से वहां फिल हाल नीतिगत ब्याज दर की वृद्धि […]

विज्ञापन

मुंबई : स्थानीय शेयर बाजारों में दो दिन की गिरावट के बाद आज तेजी दिखी और नई लिवाली के जोर से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 118 अंक की बढत के साथ 28,123.44 अंक पर बंद हुआ. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई बैठक के प्रकाशित विवरण से वहां फिल हाल नीतिगत ब्याज दर की वृद्धि की संभावना नहीं दिखने से निवेशकों में उत्साह दिखा.

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दर में वृद्धि में देरी की संभावना उभरते देशों, खासकर भारत के लिये सकारात्मक है. ऐसी संभावनाओं के बीच स्थानीय बाजार में खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों की तरफ से लिवाली बढ गयी थी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक का ब्योरा कल जारी किया गया . इससे पता चलता है कि वहां नीति निर्माता ब्याज दर बढाने की जल्दबाजी में नहीं है.
बंबई बाजार का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बढत के साथ 28,214.17 अंक पर खुला लेकिन बाद में मुनाफावसूली से नीचे आ गया. अंत में यह 118.07 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढत के साथ 28,123.44 अंक पर बंद हुआ. पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स में 147.03 अंक की गिरावट आयी थी. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.20 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढत के साथ 8,673.25 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 8,690.70 से 8,645.05 अंक के दायरे में रहा.
बाजारों में तेजी के साथ स्मॉल कैप तथा मिड कैप सूचकांक 1.01 प्रतिशत तक मजबूत हुए. भारती एयरटेल का शेयर 2.0 प्रतिशत से अधिक बढत के साथ बंद हुआ. इससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,858 करोड रपये बढा. पावर ग्रिड कारपोरेशन का शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया और चार प्रतिशत लाभ के साथ बंद हुआ.
जियोजीत बीएनपी परिबा फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिककार आनंद जेम्स ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक का ब्योरा आने के बाद निवेशकों ने जोखिम लेना उचित समझा. ब्योरे से पता चलता है कि अमेरिका में ब्याज दर में वृद्धि की संभावना फिलहाल बहुत कम है. मूडीज द्वारा भारत की वृद्धि के अनुमान को बरकरार रखने से भी धारणा मजबूत हुई.
‘ मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने भारत की वृद्धि के अनुमान को 2016 के लिये 7.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. वैश्विक स्तर पर एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. हांगकांग, दक्षिण कोरिया तथा ताइवान का बाजार क्रमश: 0.05 प्रतिशत से 0.98 प्रतिशत के तक मजबूत हुए. चीन, जापान तथा सिंगापुर के बाजारों में 0.177 प्रतिशत से 1.55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. यूरोपीय बाजारों में फ्रांस, जर्मनी तथा ब्रिटेन के बाजारों में शुरुआती कारोबार में बढत देखी गयी.
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 लाभ में जबकि 10 नुकसान में रहे. लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में एनटीपीसी (3.50 प्रतिशत), अडाणी पोर्ट (2.91 प्रतिशत), आईसीआईसीआइ्र बैंक (2.24 प्रतिशत), भारती एयरटेल (2.07 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (1.38 प्रतिशत), ओएनजीसी (1.28 प्रतिशत), डा. रेड्डीज (0.89 प्रतिशत) तथा एसबीआई (0.79 प्रतिशत) शामिल हैं. वहीं दूसरी तरफ कोल इंडिया (2.59 प्रतिशत), लार्सन (1.29 प्रतिशत), गेल (1.08 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.06 प्रतिशत), इंफोसिस (0.88 प्रतिशत), एचयूएल (0.78 प्रतिशत) तथा विप्रो (0.75 प्रतिशत) शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola