राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ GST, अब गेंद राज्यों के पाले में

नयी दिल्ली : लोकसभा में आज राज्यसभा द्वारा संशोधित जीएसटी बिल पारित हो गया है. लंबे समय से अटके इस बिल को आर्थिक सुधारों की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है. उधर राज्यों से खबर आ रही है कि कई राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में ही इस बिल को पास करवाने […]
नयी दिल्ली : लोकसभा में आज राज्यसभा द्वारा संशोधित जीएसटी बिल पारित हो गया है. लंबे समय से अटके इस बिल को आर्थिक सुधारों की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है. उधर राज्यों से खबर आ रही है कि कई राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में ही इस बिल को पास करवाने की कवायद शुरू कर सकते हैं.हालांकि जीएसटी बिल के लिए केंद्र सरकार की सबसे बड़ी अड़चन राज्य सभा थी. राज्यसभा में केंद्र सरकार को बहुमत प्राप्त नहीं था. इस बार यह अड़चन भी दूर हो गयी. यूपीए सरकार ने भी जीएसटी बिल को पारित करवाने की कोशिशे की थी लेकिन उस वक्त कामयाबी नहीं मिल पायी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




